{"_id":"61b065d7cdd112768a0deb7b","slug":"land-mortgage-bank-director-shot-dead-in-morinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में वारदात: मोरिंडा में लैंड मारगेज बैंक के डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या, सीएम के नजदीकी थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में वारदात: मोरिंडा में लैंड मारगेज बैंक के डायरेक्टर की गोली मारकर हत्या, सीएम के नजदीकी थे
Wed, 08 Dec 2021 01:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:29 PM IST
सार
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अवतार सिंह मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी माने जाते थे।
विज्ञापन
मृतक अवतार सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी और लैड्ड मोडगेज बैंक मोरिंडा के डायरेक्टर और पूर्व कांग्रेस सरपंच अवतार सिंह का दो युवाओं ने गोली मारकर कत्ल कर दिया। हालांकि हत्या की वजह और वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वारदात के कारण क्षेत्र में डर का माहौल है।
विज्ञापन
मोरिंडा के गांव ऊधमपुर में सुबह के समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नौजवान ने लैड्ड मोडगेज बैंक के डायरेक्टर और पूर्व सरपंच अवतार सिंह का गोली मारकर कत्ल कर दिया। मृतक अवतार सिंह गांव की डेयरी में दूध देकर लौट रहा था तो उन पर यह जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद गांव के लोग उनको मोरिंडा के सरकारी हस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
डीएसपी गुरदेव सिंह ने बताया कि अभी तक कत्ल के कारण का कुछ पता नहीं लग सक है। मामले की जांच जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी कुलदीप कौर के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। गौरतलब है कि मृतक अवतार सिंह पंचायती विभाग से सेवानिवृत्त थे और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नजदीकी थे।
विज्ञापन