फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lady constable Amandeep Kaur on two days additional police remand see video

चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल: रिमांड में खुली अमनदीप की जुबान, किए खुलासे, पार्टनर सोनू पुलिस के सामने से फरार

Fri, 04 Apr 2025 08:03 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 04 Apr 2025 08:03 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार होने के बाद विभाग ने उसे नौकरी से भी बर्खास्त कर दिया है। लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। 

विज्ञापन
Lady constable Amandeep Kaur on two days additional police remand see video
महिला कांस्टेबल अमदीप कौर। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में हेरोइन समेत गिरफ्तार की गई पंजाब पुलिस महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को शुक्रवार फिर से अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए आरोपी महिला को दो दिन के और रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


वीरवार को अदालत ने आरोपी महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था, इस दौरान उसने अहम खुलासे किए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महिला के दोस्त बलविंदर सिंह सोनू को भी केस में नामजद कर लिया। वहीं, जब आरोपी महिला को पुलिस शुक्रवार दोपहर के समय अदालत में पेश करने के लिए लेकर पहुंची तो वहां पर उसका दोस्त सोनू भी अदालत परिसर में पहुंच गया। आरोपी महिला एवं सोनू पर आरोप लगाने वाली महिला को सोनू ने सरेआम पुलिस की हाजिरी में थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद सोनू पुलिस की नाक तले से फरार हो गया।
विज्ञापन




डीएसपी सिटी 1 हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक दिन के रिमांड के दौरान आरोपी महिला से पूछताछ की थी, उसी आधार पर पुलिस ने उक्त केस में बलविंदर सिंह सोनू को भी नामजद कर लिया। अभी तक पुलिस को कुछ बरामद नहीं हुआ, लेकिन महिला पुलिसकर्मी से गहराई के साथ पूछताछ के लिए दो दिन का और रिमांड हासिल किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला पुलिसकर्मी अमनदीप के विराट कॉलोनी स्थित घर में सर्च किया, लेकिन वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सिटी हरबंस सिंह से जब पूछा गया कि पुलिस द्वारा नामजद किया गया बलविंदर सिंह सोनू सरेआम अदालत परिसर में महिला के साथ मारपीट करने के बाद चला गया तो उन्होंने कहा कि कोर्ट कांप्लेक्स में हाजिर पुलिस को उसे हिरासत में लेना चाहिए था। डीएसपी सिटी ने कहा कि अब पुलिस टीम द्वारा सोनू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आरोपी सोनू ने आरोप लगाने वाली अपनी पत्नी पर लगाए संगीन आरोप
आरोपी सोनू ने आरोप लगाने वाली अपनी पत्नी गुरमीत कौर उर्फ गगन पर कई संगीन तरह के आरोप लगाए। उसने कहा कि अगर गुरमीत के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई न की तो वह खुदकुशी कर लेगा।

आरोपी महिलाकर्मी मनमर्जी वाली जगह पर करवाती रही बदली
सूत्र बताते हैं कि आरोपी महिला पुलिसकर्मी अमनदीप कौर की जब एक जगह से दूसरी जगह बदली हो जाती थी तो वह अपने संपर्क वाले आईपीएस अफसरों एवं राजनीतिक लोगों की सिफारिश के प्रभाव से अपनी मनमर्जी वाली जगह पर बदली करवा लेती थी। उसकी डयूटी भी दूसरी लड़कियों के मुकाबले कम लगती थी।


आरोपी महिला की सिफारिश के लिए बजते रहे फोन
सूत्र बताते हैं कि जिस दिन आरोपी महिलाकर्मी अमनदीप को पुलिस ने काबू किया था, उस दिन से लेकर अब तक आरोपी महिला की सिफारिश करने वालों के पुलिस अधिकारियों को फोन बजते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed