{"_id":"6486ee427c8c477592045546","slug":"firing-on-jewelery-shop-owner-in-moga-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga: मोगा में ज्वेलर की गोली मार कर हत्या, दिनदहाड़े लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga: मोगा में ज्वेलर की गोली मार कर हत्या, दिनदहाड़े लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Mon, 12 Jun 2023 03:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 03:41 PM IST
सार
आरोपी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में उन्हें डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया गया। फायरिंग की साचना मिलते ही मोगा के एसएसपी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के राम गंज मंडी में एक ज्वेलर की दुकान पर दिनदहाड़े लुटेरों ने दुकान के मालिक पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दुकान के मालिक विक्की अपनी दुकान पर बैठा था करीब 1.30 बजे पांच लोग आए, जिनमें से तीन शोरूम के अंदर दाखिल होकर सामान दिखाने को कहने लगे।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बाहर खड़े 2 लोग भी अंदर आ गए और बैठ गए और स्टाफ को सामान दिखाने को कहा। अचानक गन निकालकर सामान लूटने लगे तो तो दुकान के मालिक ने रोकने की कोशिश की। लुटेरों ने उस पर गोली चला दी और सामान लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने पर दुकान के मालिक को मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना के डीएमसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दुकान मालिक विक्की की मौत हो गई। वहीं, मोगा के एसएसपी के साथ-साथ और भी अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लुटेरे कितना सामान ले गए। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाई गई है और पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।