फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing on cloth merchant in batala

Batala: सैर से लौट रहे कपड़ा व्यापारी पर अंधाधुंध फायरिंग, दौड़ते वक्त नीचे गिरने से जान बची

Sat, 10 Aug 2024 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Aug 2024 04:36 PM IST
सार

पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार लुंबा निवासी श्री हरगोबिंदपुर ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए गया था। करीब साढ़े सात बजे जब वह घर को आ रहा था तो रास्ते में दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए और उस पर जान से मार देने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। वह तुरंत जान बचाने के लिए भागा।

विज्ञापन
Firing on cloth merchant in batala
बटाला में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला के श्री हरगोबिंदपुर में शनिवार सुबह सैर से आ रहे एक कपड़ा व्यापारी पर दो नकाबपोश हमलावरों ने फायरिंग कर दी। जब जान बचाने के लिए उक्त कारोबारी दौड़ा तो दौड़ते समय वह फिसल गया और नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


व्यापारी के ऊपर से होती हुई गोलियां सामने एक दुकान के शटर में जा लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर राजेश कक्कड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, थाना श्री हरगोबिंदपुर में अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी है।  
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में सतीश कुमार लुंबा निवासी श्री हरगोबिंदपुर ने बताया कि वह सुबह सैर के लिए गया था। करीब साढ़े सात बजे जब वह घर को आ रहा था तो रास्ते में दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए और उस पर जान से मार देने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। वह तुरंत जान बचाने के लिए भागा। भागते वह नीचे स्लिप हो गया, जिससे उस पर चलाई गोलियां उसके ऊपर से निकल गईं। हमलावरों ने तीन फायर किए, तीनों गोलियां पास ही एक दुकान के शटर पर लगीं। फायरिंग करने के बाद उक्त हमलावर फरार हो गए। इस संबंध में एसएचओ थाना श्री हरगोबिंदपुर बिक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed