फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing in mobile showroom in Kapurthala

Kapurthala: रंगदारी के लिए मोबाइल शोरूम पर फायरिंग, हरियाणा के गैंगस्टर का नाम लिखी पर्ची फेंकी

Mon, 07 Oct 2024 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 05:02 PM IST
सार

एसपी डिटेक्टिव सर्बजीत राय ने बताया कि आरोपी फायरिंग करने के बाद एक पर्ची फेंककर गए जिसमें हिंदी में हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला का नाम लिखा है।

विज्ञापन
Firing in mobile showroom in Kapurthala
कपूरथला में शोरूम पर फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला में दिनदहाड़े बस स्टैंड रोड पर स्थित मल्होत्रा इंफोकॉम (एमआईसी) मोबाइल शोरूम पर सुबह दस बजे अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे शोरूम के शीशे चकनाचूर हो गए और स्टाफ पूरी तरह से सहम गया।
विज्ञापन

हालांकि इस फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक के बाद एक 20 से 25 राउंड फायर होने से दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग करने वाले बदमाश जहां सीसीटीवी में कैद हो गए, वहीं आरोपी हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला के नाम वाली पर्ची थमाकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी-डी सरबजीत राय, डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि पर्ची में हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला के नाम लिखा है और पांच करोड़ रुपये की रकम लिखी हुई है। त्योहारी सीजन में फायरिंग की घटना से व्यापारी व शहरवासी खौफजदा हैं। जबकि एसपी-डी ने रंगदारी के लिए फायरिंग की बात कबूलते हुए एक करोड़ रुपये की राशि की मांगने की बात स्वीकार की है। थाना सिटी अर्बन इस्टेट में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कपूरथला के बस स्टैंड रोड पर स्थित एमआईसी मोबाइल शोरूम पर सुबह लगभग 10 बजे दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए और आते ही शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे शोरूम के शीशे टूटे हैं। इस घटना में कोई जानी नुकसान से बचाव रहा है। हालांकि पूरा घटनाक्रम शोरूम पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। दोनों बदमाश शोरूम के सामने गली में अपनी बाइक खड़ी कर पैदल शोरूम तक आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि बदमाशों ने 32 बोर के असलहा से लगभग 15-16 राउंड फायर किए। मौके से लगभग 15 खोल बरामद हुए हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। हमलावरों ने अपने मुंह ढंके हुए थे और वह एक चिट्ठी छोड़कर गए हैं, जिसमें एक हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला का नाम लिखा हुआ है। इस आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच तेज कर दी गई है। यह फायरिंग रंगदारी के लिए की गई है। आरोपियों की ओर से हिंदी में लिखी गई चिट्ठी में एक करोड़ रुपये की मांग की गई है। हालांकि शोरूम मालिक को पहले कोई भी रंगदारी की मांग वाली कॉल नहीं आई। शहर में बने दहशत के माहौल पर एसपी ने दावा किया कि मामले को जल्द ट्रेस कर लेंगे। वहीं, एमआईसी शोरूम के मालिक टीनू मल्होत्रा ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश और दुश्मनी नहीं है। वह अपना व्यवसाय आराम से करते हैं। अज्ञात हमलावर कौन थे, कहां से आए इसके संबंध में कोई सूचना नहीं है।

 

शोरूम के सामने सेशन जज, चंद कदमों पर डीसी आवास
सबसे हैरानीजनक बात है कि एमआईसी शोरूम के सामने जिला सेशन जज आवास हैं, जबकि चंद कदमों की दूरी पर जिले के मुखिया डीसी का आवास है। इसके बावजूद बेखौफ हमलावर सरेआम आए और सड़क के बीचों-बीच खड़े होकर शोरूम पर लगातार गोलियां चला दीं, जिसने फेस्टिवल सीजन के बीच सुरक्षा का दम भरने वाले जिला पुलिस की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। शोरूम के पीछे डीएसपी विजिलेंस और जीएसटी कार्यालय भी स्थित हैं, जहां पर अफसरों व पुलिस का आना-जाना लगा रहता है।

सरेआम फायरिंग की घटना से व्यापारी-शहरी खौफजदा
नवरात्रे के दिनों में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से पूरे शहर में दहशत फैल गई है। फेस्टिवल सीजन में कमाई करने की तैयारी में जुटे व्यापारी व शहरवासी गोलियों की गड़गड़ाहट से खौफजदा हैं। इससे उनमें असुरक्षा की भावना घर कर गई है। इस लिहाज से पुलिस के दावों की पोल खुल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed