फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing after dispute between kabbadi player and Parking Contractor in Batala

Batala: सब्जी मंडी में पर्ची न कटवाने को लेकर कबड्डी खिलाड़ी और पार्किंग ठेकेदार में विवाद, फायरिंग

Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 04 Oct 2022 01:37 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जर्मनजीत सिंह निवासी गांव हसनपुर कलां ने बताया कि उसके घर में समारोह था। वह अपने घर के लिए सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर अपनी कार में जा रहा था।  

विज्ञापन
Firing after dispute between kabbadi player and Parking Contractor in Batala
कबड्डी खिलाड़ी जर्मनजीत सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बटाला में सब्जी लेकर आ रहे एक इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी और सब्जी मंडी के पार्किंग ठेकेदार पर्ची कटाने के मुद्दे को लेकर आमने-सामने हो गए। विवाद के दौरान पार्किंग ठेकेदार ने कबड्डी खिलाड़ी के पैरों में गोली चला दी लेकिन कबड्डी खिलाड़ी बाल-बाल बच गया। फायरिंग करने के बाद मंडी की पार्किंग का ठेकेदार मौके से अपने साथियों के साथ फरार हो गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी जर्मनजीत सिंह निवासी गांव हसनपुर कलां ने बताया कि उसके घर में समारोह था। वह अपने घर के लिए सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर अपनी कार में जा रहा था। जब वह सब्जी मंडी के गेट नंबर 2 पर पहुंचा तो वहां पर खड़े मंडी की पार्किंग के ठेकेदार और रिटायर फौजी ने उसकी कार को रोका और पर्ची कटवाने को कहा।
विज्ञापन


जब जर्मनजीत ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो दोनों में गाली-गलौच होने लगा। इसी विवाद के दौरान ठेकेदार ने दो फायर कर दिए जिसमें जर्मनजीत सिंह बाल बाल बच गए। फायर करने के बाद सब्जी पार्किंग का ठेकेदार अपने दो अन्य साथियों के समेत मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गोली चलाने का आरोपी फरार है। मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed