{"_id":"67f369b2e3871c777f06f6e9","slug":"explosion-near-police-station-in-batala-panic-in-area-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में पुलिस स्टेशन के पास धमाका: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, पीलीभीत एनकाउंटर धमाके का बदला बताया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में पुलिस स्टेशन के पास धमाका: बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, पीलीभीत एनकाउंटर धमाके का बदला बताया
Mon, 07 Apr 2025 07:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:38 PM IST
सार
बटाला के किला लाल सिंह थाने में रविवार आधी रात के बाद धमाके की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने चाैकसी बढ़ाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : X @DGPPunjabPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला में पुलिस स्टेशन के पास देर रात धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पूरे एरिया में सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी पुष्टि नहीं कर रही है।
रविवार और सोमवार की दरमियानी रात को करीब 12:35 पुलिस जिला बटाला के अधीन आते थाना किला लाल सिंह में धमाका खेज सामग्री के साथ हमला होने की खबर ने चारों तरफ अफरा-तफरी मचा दी। हालांकि पुलिस अधिकारी ऐसा कोई धमाका होने से इंकार कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाली हैपी पसियां, मन्नू अगवान और गोपी नवांशहर की सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट के आधार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले की जांच डीएसपी फतेहगढ़ चूडियां विपिन कुमार और एसएचओ प्रभजोत सिंह कर रहे हैं। फिलहाल बटाला पुलिस इस मामले में चुप है। इसके अलावा पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक टीम और अन्य एजेंसी भी जांच में जुट गई है।
एसएसपी बटाला सुहेल मीर कासिम ने बताया कि इस मामले की जांच गजटेड अधिकारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे धमाका हुआ हो, लेकिन इस धमाके के होने का आस-पास और थाने के अंदर किसी भी तरह का कोई सुराग नहीं मिला है। उक्त धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी हैपी पसियां द्वारा ली गई है, जिसके आधार पर एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।