फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Encounter in Moga, one injured

मोगा में मुठभेड़: हथियार रिकवरी के लिए आई पुलिस पार्टी पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल

Wed, 09 Apr 2025 05:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Apr 2025 05:46 PM IST
सार

मंगलवार को मोगा के साईं धाम के पास एक घर में छिपे तीन बदमाशों को पुलिस ने दो पिस्टल और 8 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस तीनों आरोपियों को साथ में लेकर असलाह रिकवरी करने लाई तो एक बदमाश ने छुपाए हुए पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Encounter in Moga, one injured
मोगा में एनकाउंटर - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के साईं धाम मंदिर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लगी है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को मोगा के साईं धाम के पास एक घर में छिपे तीन बदमाशों को पुलिस ने दो पिस्टल और 8 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को पुलिस तीनों आरोपियों को साथ में लेकर असलाह रिकवरी करने लाई तो एक बदमाश ने छुपाए हुए पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी। बाकी दोनों को पुलिस ने काबू कर लिया। 
विज्ञापन




मोगा एसपी डी बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने साईं धाम के पास एक घर में छिपे हुए तीन बदमाश गुरजंट सिंह, आकाशदीप सिंह और रोशनदीप सिंह को दो पिस्टल और 8 लाख रुपए ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घर में और भी हथियार छिपाकर रखे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को साथ लेकर जब माैके पर पहुंची तो गुरजंट सिंह ने छुपाए हुए पिस्टल से पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में गुरजंट सिंह के पैर में एक गोली लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बदमाश बाहर बैठे डॉनी बाल गैंगस्टर के शूटर हैं, तीनों के ऊपर काफी मामले दर्ज हैं। गुरजंट सिंह तरनतारन का रहने वाला है। आकाशदीप और रोशनदीप सिंह फिरोजपुर के रहने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed