{"_id":"63e406352f75e9a55c083ae1","slug":"dsp-of-burail-jail-gave-complaint-against-the-former-dgp-and-his-son-to-the-ssp-and-dgp-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्लॉट में आए तो जेल में डलवा दूंगा... DSP का पूर्व DGP पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: प्लॉट में आए तो जेल में डलवा दूंगा... DSP का पूर्व DGP पर धमकी देने का आरोप
Thu, 09 Feb 2023 01:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुल्लांपुर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 09 Feb 2023 01:59 AM IST
सार
बुड़ैल जेल के डीएसपी प्रवीण कुमार ने मई, 2021 में 1.55 करोड़ रुपये में प्लॉट खरीदा था। डीएसपी ने डीजीपी और मोहाली के एसएसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर Threat
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पंजाब के मुल्लांपुर में बुड़ैल जेल के डीएसपी (डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट) प्रवीण कुमार ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी और उनके बेटे ईशान चौधरी के खिलाफ मोहाली के एसएसपी और डीजीपी में शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि डीजीपी और उनके बेटे ने प्लॉट में आने पर जेल में डलवाने की धमकी दी है। इस संबंधी मुल्लांपुर गरीबदास पुलिस थाने में उन्होंने डीडीआर दर्ज करवाई है।
वहीं इस मामले में आईजी (जेल) दीपक पुरोहित को पूर्व डीजीपी के बेटे ईशान चौधरी निवासी डीएलएफ सोसायटी मुल्लांपुर ने डीएसपी प्रवीण कुमार के खिलाफ शिकायत दी है। प्रॉपर्टी विवाद के इस मामले में पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच करने में जुट गई है।
शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्होंने ग्रेटर पंजाब ऑफिसर्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में पूर्व डीजीपी के बेटे से मई, 2021 में 1.55 करोड़ रुपये में एक प्लॉट खरीदा था। इसमें प्लॉट का मालिकाना हक और सोसायटी की सदस्यता भी शामिल थी। इसके लिए उन्होंने समय-समय पर ईशान के खाते में पैसे जमा करवाकर पूरा भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन
प्लॉट के लिए उन्होंने 90 लाख रुपये का बैंक से कर्ज भी लिया था। वह कुछ सहकर्मियों के साथ तीन फरवरी को प्लॉट में गए थे और चहारदीवारी करने का काम शुरू किया था। इस दौरान पूर्व डीजीपी दो पुलिसकर्मियों के साथ प्लॉट में जबरन घुस गए और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे डाली।
वहीं, इस मामले में पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी ने कहा कि इस प्लॉट को लेकर डीएसपी प्रवीण कुमार के साथ उनका विवाद चल रहा है। यह मामला अदालत में लंबित है। इस मामले में डीएसपी की ओर से उनके बेटे को भुगतान किया गया है। जो विवाद है, उसके बारे में वह कुछ कहना नहीं चाहते हैं क्योंकि इससे अदालत में चल रहे मुकदमे पर असर पड़ सकता है। अदालत का जो फैसला होगा, वह उन्हें मंजूर होगा। डीएसपी (जेल) प्रवीण कुमार की ओर से अपने पद का दुरुपयोग किया गया था। चंडीगढ़ जेल के स्टाफ और गाड़ियों को लाकर यहां पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दे दी है।
प्रॉपर्टी के दाम बढ़े तो किया परेशान
बुडैल जेल के डीएसपी प्रवीण कुमार ने कहा है कि जहां पर प्लॉट है, अब उस इलाके में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ गए हैं। इस पर दो साल बाद अब ईशान के पिता रोहित चौधरी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनसे और रकम मांग रहे हैं, जबकि वह पूरी रकम पहले ही दे चुके हैं। पूर्व डीजीपी रोहित चौधरी ने दबाव डालने के लिए एक डीएसपी मुरलीधर को मेरे पास भेजा था। वहीं उन्होंने मेरे पास एक लीगल नोटिस भी भेजा था, जिसका मैं जवाब दे चुका हूं।
जेल में डालने की दी धमकी
शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया है कि पूर्व डीजीपी ने उसे झूठे केस में फंसाने और जेल में डलवाने की धमकी दी है। इतना ही नहीं, रोहित चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मेरे और मेरे मजदूरों के साथ धक्कामुक्की भी की है। इसकी जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को भी दी गई थी। इसके बाद मौके पर पीसीआर भी पहुंची थी। लेकिन रोहित चौधरी के धमकाने पर प्रवीण कुमार वहां से चले गए थे।
अभी इस मामले कोई भी शिकायत मेरे पास नहीं पहुंची है। अगर ऐसा कोई मामला है तो इसकी शिकायत मिलते ही इसकी पूरी तरह से जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. संदीप गर्ग, एसएसपी, मोहाली।