फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Decision on punishment of all convicted in Issewal gang Misdeed case by Fast Track Court

इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म केस: पांच दोषियों को आजीवन कारावास और एक को 20 साल की सजा, सभी को देना होगा जुर्माना

Fri, 04 Mar 2022 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 03:17 PM IST
सार

तीन साल बाद जिला अदालत की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सभी छह आरोपियों को दोषी करार दिया था। छह दोषियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

विज्ञापन
Decision on punishment of all convicted in Issewal gang Misdeed case by Fast Track Court
इस्सेेवाल सामूहिक दुष्कर्म केस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के साथ-साथ देश को हिलाकर रख देने वाले इस्सेवाल सामूहिक दुष्कर्म मामले में जिला अदालत की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पांच दोषियों को आजीवन कारावास और एक नाबालिग को 20 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने बालिग दोषियों पर एक लाख और नाबालिग पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


9 फरवरी 2019 की रात हुए इस सामूहिक दुष्कर्म कांड में पीड़िता को तीन साल 23 दिन बाद इंसाफ मिला है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे जिला अदालत के कोर्ट रूम नंबर 6 में फैसला सुनाते हुए जज रश्मि शर्मा ने जगरूप सिंह रूपी, सादिक अली, सैफ अली, सुरमु और अजय उर्फ लल्लन उर्फ ब्रिज नंदन को उम्रकैद की सजा सुनाई और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन


घटना के वक्त नाबालिग रहे दोषी लियाकत अली को 20 साल की सजा सुनाई। जिला अदालत में शुक्रवार को इस मुकदमे की आखिरी पेशी के कारण सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब सभी 6 दोषियों को जिला अदालत के कोर्ट रूम नंबर 6 में लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां सुनवाई और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद फैसला सुनाया गया। पीड़िता के वकील एडवोकेट हरदयाल इंदर सिंह गरेवाल के सहायक एडवोकेट सरबजीत सिंह बत्रा ने कहा कि यह फैसला ऐतिहासिक होने के साथ जिला अदालत का एकमात्र फैसला भी बन गया है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की इतनी बड़ी सजा सुनाई गई है। 

दोस्त के साथ युवती का अपहरण किया था
9 फरवरी 2019 की रात आठ बजे अपने दोस्त के साथ चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने के लिए कार में घूमने निकली युवती को दोषियों ने लुधियाना के पॉश इलाके साउथ सिटी के समीप नहर से अगवा कर लिया था। मोटरसाइकिल सवार दोषियों ने युवती और उसके दोस्त की कार पर ईंट-पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए थे और उन्हें घेर कर पिस्तौल दिखाकर गांव इस्सेवाल की हद में एक सुनसान खाली प्लॉट में ले गए थे।


दोषियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पीटा। युवती के दोस्त को भी रात भर पीटते रहे। युवती के सारे गहने और रुपये भी लूट लिए थे। दोनों को छोड़ने के लिए दो लाख रुपये फिरौती की भी मांग की थी। फिरौती की रकम न मिलती देख वे सुबह चार बजे दोनों को वहीं बेहाल छोड़ फरार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed