फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Dead Body of Man found in Moga

Moga: नाले में मिली दो दिन से घर से लापता युवक की अधजली लाश, परिवार का आरोप-कत्ल के सबूत मिटाने की कोशिश

Tue, 17 Sep 2024 02:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 02:40 PM IST
सार

गुरमुख शादीशुदा है और उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। मृतक के पिता ने कहा कि हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हम किसी पर शक भी नहीं कर सकते।

विज्ञापन
Dead Body of Man found in Moga
मोगा में युवक की लाश मिली - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गांव सिंघावाला में दो दिन से घर से लापता युवक की अधजली लाश गांव के बाहर गंदे नाले से मिली। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी माैके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


मृतक के पिता रेशम सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरमुख सिंह रविवार शाम 6 बजे अपने चाचा के घर पैसा लेने गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। पूरे दिन उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार की शाम पुलिस ने फोन किया कि सिंघावला गंदे नाला के पास एक लाश मिली है, आकर पहचान करें। जब पहचान की गई तो वो उनके बेटे गुरमुख सिंह उर्फ सुनील की ही निकली। लाश आधी जली हुई थी। ऐसा लग रहा था कि किसी ने कत्ल करके सबूत मिटाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


गुरमुख शादीशुदा है और उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी है। मृतक के पिता ने कहा कि हमारी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। हम किसी पर शक भी नहीं कर सकते। सोमवार को कुछ प्रवासी मजदूरों ने गंदे नाले पर पड़े एक युवक की लाश की फोटो वायरल की थी, जो हमारे पास बाद में आई। उस समय लाश जली हुई नहीं थी लेकिन जब शाम को देखने गए तो वह आधी जली हुई थी। उन्होंने मांग की कि मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जनक राज ने बताया कि कल शाम को एक लाश मिली जिसकी पहचान गुरमुख सिंह के तौर पर हुई है। उम्र करीब 22-23 साल है। वह घर से दो दिन से लापता था। परिवार के बयान पर एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज करके लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed