फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two associates of terrorists arrested by Firozpur police

पंजाब पुलिस की कार्रवाई: बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार, पाक से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों को आगे पहुंचाते थे

Fri, 06 May 2022 12:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 06 May 2022 12:43 PM IST
सार

आकाश की जमीन पर पाक ड्रोन हथियार फेंकता था, वहीं से उठाकर लाते थे। ये सभी लोग पाक में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के संपर्क में थे, उसी के इशारे पर काम करते हैं।

विज्ञापन
Two associates of terrorists arrested by Firozpur police
पकड़े गए आरोपी का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

करनाल पुलिस ने गुरुवार को विस्फोटक सामग्री के साथ जिन चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उनके दो साथियों को फिरोजपुर में पुलिस ने दबोच लिया है। ये लोग पाक से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों को भारत में छिपकर बैठे बब्बर खालसा के स्लीपर सेलों तक पहुंचाते थे। इनके पाकिस्तान में बैठे बब्बर खालसा के सरगना हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा से अच्छे संबंध हैं और रिंदा के इशारों पर ये भारत के विभिन्न जगहों पर विस्फोटक सामग्री व हथियार पहुंचाते थे, इसके बदले में इन्हें मोटी रकम मिलती थी। थाना कैंट पुलिस ने शुक्रवार को बीकेआई के दोनों सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम छावनी क्षेत्र में गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने जानकारी दी कि आरोपी पाक में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल संगठन से जुड़े हैं और उनके इशारे पर काम करते हैं। यही नहीं इनके संबंध करनाल में विस्फोटक सामग्री संग पकड़े गए आरोपी गुरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह और परमिंदर सिंह वासी विंजोके (मक्खू) जिला फिरोजपुर और लुधियाना निवासी भूपिंदर सिंह के साथ भी है। 
विज्ञापन


थाना कैंट पुलिस ने नाकाबंदी कर बाबा शेरशाह वली चौक के नजदीक स्कार्पियो गाड़ी में सवार बब्बर खालसा के सदस्य आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र विजय गोरिया वासी पीरके, नजदीक कैनाल कालोनी जिला फिरोजपुर और जश्नप्रीत सिंह उर्फ जस पुत्र बूटा सिंह वासी गुलाम पतरा (मौजूदा क्वार्टर नंबर-छह सिविल अस्पताल फरीदकोट) जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। आकाश की सरहद के पास जमीन होने की बात कही जा रही है, यहीं पर पाक ड्रोन के जरिए हथियार उतारे जाते थे। उसके बाद वे स्कार्पियो नंबर-एचआर02एटी9917 और इनोवा गाड़ी डीएल01वीबी7869 के जरिए उसे बताई हुई जगह पर पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही बात करनाल में पकड़े गए गुरप्रीत सिंह ने भी कही थी कि आकाश की जमीन पर पाक ड्रोन हथियार फेंकता था, वहीं से उठाकर लाते थे। ये सभी लोग पाक में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के संपर्क में थे, उसी के इशारे पर काम करते हैं। इन्हें पकड़ा जाए तो इनके पास से विस्फोटक सामग्री व घातक हथियार बरामद हो सकते हैं। पुलिस उक्त दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ करने में जुटी है। इनसे भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री व हथियार मिलने की उम्मीद है। बता दें कि हथियार कहां छिपाकर रखे हैं इसकी जानकारी गुरप्रीत को है। फिरोजपुर पुलिस शनिवार को बड़ा खुलासा कर सकती है। 

गुरप्रीत और अमनदीप का ममेरा भाई है जश्नप्रीत

फिरोजपुर पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया जश्नप्रीत करनाल से गुरुवार को गिरफ्तार किए गए आतंकी गुरप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह के मामा का बेटा है। उसके पिता फरीदकोट सेहत विभाग में बतौर चालक तैनात हैं। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला जश्नप्रीत गुरप्रीत और अमनदीप के साथ हजूर साहिब गया था।  

इस दौरान उसके पिता और माता ने कहा कि कल जो गिरफ्तारियां हुई, उसमें शामिल गुरप्रीत और अमनदीप उनके भांजे हैं लेकिन उनका हमारे घर आना जाना नहीं है। उनका बेटा कुछ दिन पहले उनके साथ हजूर साहिब जरूर गया था। पुलिस हमारे बच्चे को क्यों साथ ले कर गई, उसका कारण हमें नहीं बताया गया। उन्होंने कहा कि हमें पता होना चाहिए कि हमारे बेटे का क्या कसूर है। 
 

नहीं रुक रहे पाकिस्तान के ड्रोन, फिरोजपुर बनता जा रहा है केंद्र बिंदु

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान सीमा से सटे 50 किलोमीटर इलाके को सीमा सुरक्षा बल के हवाले कर दिया है, लेकिन पाक से आने वाले ड्रोन पंजाब की धरती पर अब भी हथियार व नशा फेंक रहे हैं। खासकर पाकिस्तान से सटी 553 किलोमीटर की सीमा में फिरोजपुर सेक्टर अति संवेदनशील है। इस इलाके में पाक से बार-बार ड्रोन आकर नशा व हथियार फेंक रहे हैं। लिहाजा, केंद्रीय एजेंसियां भी इस पर होमवर्क करने लगी हैं। 18 दिसंबर 2021 को पाकिस्तान की तरफ से भेजा गया ड्रोन फिरोजपुर में हथियार व नशा फेंककर जा रहा था कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसको गिरा दिया। 

पाक के आतंकी इस कदर शातिर थे कि उन्होंने ड्रोन की लाइट न दिखे, इसके लिए उस पर टेप चिपकाया हुआ था। 7 मार्च 2022 को भी सीमा सुरक्षा बल ने एक ड्रोन को फिरोजपुर में गिराया था। ड्रोन से हरे रंग का एक छोटा बैग लगा था। इसमें पीले रैपिंग में चार पैकेट और काले रंग के रैपिंग में एक छोटा पैकेट था, जिसमें लगभग 4.17 किलो वजन (पैकिंग सामग्री के साथ) और लगभग 250 ग्राम काले रैपर में पैक था। जिसमें नशा व विस्फोटक सामग्री थी। पिछले साल इंडियन सिख यूथ फेडरेशन के चीफ लखबीर सिंह रोडे ने भी टिफिन बम व हथियार ड्रोन के जरिये पंजाब में भेजे थे और उसके लिए भी फिरोजपुर सेक्टर का इस्तेमाल किया गया था। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की तरफ से चीन निर्मित ड्रोन के जरिये हथियार व विस्फोटक सामग्री को भेजा जाता है। करनाल में वीरवार को गिरफ्तार आतंकवादियों को भी ड्रोन के जरिये हथियार फिरोजपुर सेक्टर में ही भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed