फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Couple seriously burnt in fire in bathinda

बठिंडा में जानलेवा झगड़ा: देर रात किसी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दोनों ने मिट्टी का तेल डाल लगाई आग

Tue, 14 Nov 2023 04:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 04:27 PM IST
सार

इस घटना में संदीप कुमार 100 फीसदी झुलस चुका है, जबकि उसकी पत्नी गायत्री देवी 40 फीसदी झुलसी है। डाक्टरों ने दोनों का तुरंत उपचार शुरू किया। इसके बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Couple seriously burnt in fire in bathinda
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के स्थानीय हंस नगर में सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे पति-पत्नी की लड़ाई हो गई। इस दौरान दंपती ने एक दूसरे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गोयल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बुरी तरह झुलसे हुए दंपती को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


इस घटना में संदीप कुमार 100 फीसदी झुलस चुका है, जबकि उसकी पत्नी गायत्री देवी 40 फीसदी झुलसी है। डाक्टरों ने दोनों का तुरंत उपचार शुरू किया। इसके बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed