फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Communication equipment stolen from army infantry unit in Ferozepur

Punjab News: सेना की इन्फेंट्री यूनिट से संचार उपकरण चोरी, 38.60 लाख रुपये है कीमत

Wed, 18 Jan 2023 12:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 12:22 PM IST
सार

सेना की 7वीं इन्फैंट्री यूनिट से उपकरण चोरी होने पर खुफिया तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संचार उपकरणों की अनुमानित लागत 38.60 लाख रुपये है। सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना की आंतरिक जांच के भी आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Communication equipment stolen from army infantry unit in Ferozepur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना के सुरक्षा घेरे में स्थित 7वीं इन्फेंट्री यूनिट से चोरों ने 38 लाख 60 हजार 837 रुपये के दो संचार उपकरणों पार कर दिया है। यहां पर कोई व्यक्ति घुस नहीं सकता है। बावजूद इसके लाखों का सामान चोरी हो गया। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार को सेना के अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। इस वारदात से सेना की खुफिया एजेंसियों पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


सेना की 7वीं इन्फेंट्री डिवीजन सिग्नल रेजिमेंट केयर 56 एपीओ के कमांडिंग ऑफिसर मेजर संदीप कुमार यादव ने पुलिस को एक बयान में कहा कि कुछ अज्ञात व्यक्ति भारतीय सेना की इमारत में घुसे और वहां से दो संचार उपकरण चुरा ले गए हैं। संचार उपकरणों की अनुमानित कीमत 38 लाख 60 हजार 837 रुपये है लेकिन आंतरिक जांच के बाद सटीक नुकसान का पता लगाना बाकी है। थाना कैंट पुलिस ने मेजर संदीप यादव के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मामले की आंतरिक जांच का भी आदेश दिया गया है। इस घटना ने सैन्य खुफिया और राज्य की खुफिया एजेंसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उल्लेखनीय है कि सिग्नल रेजिमेंट 408 गन मिसाइल रेजिमेंट के परिसर के करीब स्थित है, जो अति संवेदनशील क्षेत्र है। इस इलाके में सिविल लोगों के आने-जाने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी है। बावजूद इसके चोर यहां से लाखों का सामान चोरी करके ले गए हैं। जबकि कुछ दिनों पूर्व सेना ने कई गेट सील कर लोगों की आवाजाही बंद कर दी है। सभी नाकों पर सेना के जवान तैनात है। ये सामान किन लोगों ने चोरी किया है, इसके लिए सेना के अधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed