{"_id":"63cfcc6458c61e061142e900","slug":"case-like-kanjhawala-in-kapurthala-four-wheeler-driver-dragged-asi-half-kilometer-died-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कपूरथला में कंझावला जैसा मामला, छोटे हाथी चालक ने ASI को आधा किलोमीटर घसीटा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कपूरथला में कंझावला जैसा मामला, छोटे हाथी चालक ने ASI को आधा किलोमीटर घसीटा, मौत
Tue, 24 Jan 2023 05:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:47 PM IST
सार
रुकने का इशारा करने पर चालक ने वाहन भगा लिया, इसमें एएआई की जैकेट फंस गई। साथी पुलिस कर्मी तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान दम तोड़ा दिया।
विज्ञापन
एएसआई मलकीत सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को जांच के लिए छोटा हाथी को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक अपनी गाड़ी तेजी से भगा ले गया। इस दौरान चौक पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई। पुलिसकर्मी छोटे हाथी के पीछे भागे, पर चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। एएसआई गाड़ी में फंसा रहा और चालक गाड़ी तेजी से भगाता रहा। करीब आधा किलोमीटर जाने पर मलकीत सिंह की जैकेट फट गई और वह नीचे गिर गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी इंवेस्टिगेशन हरविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। दोपहर लगभग दो बजे डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी कर रखी थी।
विज्ञापन
इस दौरान करतारपुर की तरफ से एक छोटा हाथी यूपी-11सीटी-1171आया, जिसे ट्रैफिककर्मियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन छोटे हाथी के ड्राइवर ने रुकने के बजाय अपनी गाड़ी को जालंधर की तरफ भगा ले गया। इसी दौरान एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट वाहन में फंस गई और चालक उन्हें घसीटते हुए ले गया। उनके शरीर पर काफी चोट थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन