फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car tried to run over policeman by breaking block in Bathinda and snatched SLR

Bathinda News: पुलिस पर स्कोडा कार चढ़ाने का प्रयास, संतरी से छीनी SLR, दिल्ली में तीन गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 09:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

थाना कैंट पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से बठिंडा की तरफ आ रही स्कोडा कार में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं। थाना कैंट पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर दी। स्कोडा कार थाना कैंट के पास लगे नाके पर पहुंची तो पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपियों ने नाका तोड़ दिया।

विज्ञापन
Car tried to run over policeman by breaking block in Bathinda and snatched SLR
कार के साथ एक आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे चंडीगढ़ की तरफ से आई स्कोडा कार सवार अज्ञात लोगों ने थाना कैंट के पास लगे नाके को तोड़कर पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और मौके पर खड़े थाना कैंट के मुलाजिम से उसकी एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) छीनकर फरार हो गए। कार सवार युवक वारदात को अंजाम देने के बाद बठिंडा की तरफ भाग गए। इसके बाद पंजाब पुलिस की सूचना के बाद भागकर दिल्ली पहुंचे तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया। वहीं एक ने किया आत्मसमर्पण किया है, जबकि एक फरार है।

विज्ञापन


घटना के कुछ घंटे बाद सूत्रों के हवाले से पता चला कि दिल्ली की जीआरपी पुलिस ने बब्बू उर्फ हनी, हरमन, झोचा को रेलवे स्टेशन दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी लाला विशाल अभी तक फरार है। इसके अलावा एक आरोपी हरमन गहरी ने पुलिस के आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर स्कोडा को शहर के एक एरिया से बरामद किया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस फरार आरोपी लाला को पकड़ने में जुटी थी और छीना गया हथियार बरामद करने में जुटी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना कैंट पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से बठिंडा की तरफ आ रही स्कोडा कार में संदिग्ध लोग बैठे हैं। थाना कैंट पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी की। जब स्कोडा का थाना कैंट के पास लगे नाके पर पहुंची तो कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार रोकने की बजाय नाका तोड़कर पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद कार सवार बदमाशों ने बाहर निकलकर पुलिस कर्मी से उसकी एसएलआर छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद तुरंत मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। वहीं पुलिस को अलर्ट पर कर दिया गया। इसके बाद बठिंडा सिटी के सभी स्थानों की पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर स्कोडा कर की तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद तीन आरोपी रेलवे स्टेशन से गाड़ी पकड़ पहुंचे दिल्ली

सूत्रों से जानकारी मिली है कि घटना के बाद सभी स्कोडा कार को शहर के एक एरिया में छोड़कर अलग-अलग हो गए। पांच आरोपियों में से तीन आरोपी बब्बू उर्फ हनी, झोचा, हरमन बठिंडा रेलवे स्टेशन से गाड़ी पकड़कर दिल्ली पहुंच गए। वहां जीआरपी पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। जांच के दौरान सभी आरोपियों का पता चला तो पुलिस ने सभी आरोपियों के फोटो पंजाब, दिल्ली, हरियाणा पुलिस के पास शेयर किया। इसके बाद दिल्ली जीआरपी ने तीनों को पकड़ लिया।

एक आरोपी ने खुद पुलिस के पास किया आत्मसमर्पण

सूत्रों से पता चला है कि आरोपी हरमन गहरी ने पुलिस के पास खुद आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों से पता चला है कि जिस आरोपी ने पुलिस के पास आत्मसमर्पण किया है, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है।

एक आरोपी फरार, हथियार बरामद होना बाकी

सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी विशाल लाल जोकि अभी तक फरार चल रहा है। इसके अलावा पुलिस ने अभी तक छीने हुए हथियार को बरामद नहीं किया है। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना का कहना है कि पुलिस मामले से जुडे़ आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस आरोपियों से  एसएलआर और स्कोडा कार को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed