पंजाब में हादसा: बेकाबू बस सड़क किनारे पेड़ से टकराई, चालक की मौत, 35 सवारियां जख्मी
बस फिरोजपुर से वाया लुधियाना होकर श्री आनंदपुर साहिब जा रही थी। अनियंत्रित बस सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ती हुई खेतों में पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर के तलवंडी भाई में फिरोजपुर-लुधियाना राजमार्ग स्थित फनलैंड के नजदीक रविवार सुबह बेकाबू होकर बस सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ती हुई खेतों में पलट गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 35 सवारियां जख्मी हुई है।
जिनकी स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी करवाई गई। तीन सवारियों की हालत नाजुक बनी हुई है। बस फिरोजपुर से वाया लुधियाना होती हुई श्री आनंदपुर साहिब जा रही थी। इसमें तकरीबन 40 सवारयिां सवार थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
यह भी पढ़ें ः बच्चे का नाम रखा 'बॉर्डर': पाकिस्तानी हिंदू महिला ने बच्चे को दिया जन्म, अटारी बॉर्डर पर कर रही वतन लौटने का इंतजार
बस कंपनी के मुलाजिम दविंदर सिंह ने बताया कि लुधियाना की जेआर कंपनी की बस थी। सुबह फिरोजपुर से वाया लुधियाना होकर श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही तलवंडी भाई स्थित फनलैंड के नजदीक पहुंची कि अचानक बस बेकाबू हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ों को तोड़ती हुई खेतों में जाकर पलट गई।
यह भी पढ़ें ः किसान आंदोलन पर डॉक्यूमेंट्री: अमेरिकी फिल्म निर्माता और नासा के पूर्व वैज्ञानिक बेदब्रत पेन पहुंचे टीकरी बॉर्डर
इस हादसे में बस चालक अमनदीप सिंह पुत्र केवल सिंह वासी रनियां जिला मोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 40 सवारियों में से 35 जख्मी हो गई। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। कई सवारियों की मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया। जबकि तीन सवारियां गंभीर जख्मी हैं। जिन्हें मोगा के अस्पताल में दाखिल करवाया है।