फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Blast outside intelligence office in Mohali of Punjab

पंजाब: मोहाली में इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर हमला, एफएसएल टीम जांच में जुटी, सीएम मान ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट

Tue, 10 May 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 May 2022 12:15 AM IST
सार

बिल्डिंग के आसपास आवासीय क्षेत्र नहीं है। मोहाली पुलिस के अनुसार सोमवार 7:45 पर के आसपास एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी से मामले की पूरी जानकारी ली है। साथ ही मान लगातार अफसरों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
Blast outside intelligence office in Mohali of Punjab
मौके पर पहुंची पुलिस, रॉकेट जैसी चीज, जिससे किया गया हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस विंग के हेडक्वार्टर पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि इंटेलिजेंस विंग की दूसरी मंजिल पर यह यह हमला हुआ है। इसके फ्रंट साइड में हमला बताया जा रहा है, जिससे दफ्तर के कांच टूट गए। मोहाली एसपी रविंदर पाल सिंह ने बताया कि मामूली धमाका है। हमला इमारत के बाहर से हुआ है। इसे रॉकेट जैसी चीज से हमला किया गया है। कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ। हमारे वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस ने हमले में फिल्हाल आतंकी एंगल से इंकार किया है। हालांकि एसपी से यह पूछे जाने पर कि क्या इसे आतंकवादी हमला माना जा सकता है तो मोहाली के एसपी (मुख्यालय) रविंदर पाल सिंह ने कहा कि इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम इसकी जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Koo App

मोहाली में हुए ब्लास्ट की जांच पुलिस कर रही है। जिसने भी हमारे पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की उसे बख़्शा नहीं जाएगा।

- Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 10 May 2022



इससे पहले मोहाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कह गया था कि मोहाली के सेक्टर 77 में एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है। 

आशंका है कि पंजाब इंटेलिजेंस दफ्तर पर रॉकेट लॉन्चर से हमला हुआ है। लेकिन इस हमले ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों की सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सारे क्षेत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मुख्यालय के बाहर से कोई विस्फोटक सामग्री फेंकी गई है। स्थानीय पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियों ने मुख्यालय को घेर कर जांच शुरू कर दी है। 

फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मीडिया को भी दफ्तर से दूर रोक दिया गया है। मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच गया है। बिल्डिंग के आसपास आवासीय क्षेत्र नहीं है। मीडिया सूत्रों के अनुसार साढ़े सात बजे के आसपास धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। मोहाली एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। सीएम भगवंत मान ने भी घटना की रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी से मामले की पूरी जानकारी ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार अफसरों के संपर्क में हैं।

Blast outside intelligence office in Mohali of Punjab
धमाके में टूटा बिल्डिंग की खिड़की का कांच। - फोटो : ANI

हमला उस समय हुआ जब दफ्तर में छुट्टी हो चुकी थी और अधिकतर मुलाजिम निकल चुके थे। इससे बिल्डिंग के शीशे टूट गए हालांकि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सोमवार रात 10:00 बजे कि वह आईटी टीम से लेकर अन्य पुलिस दस्ते मौके पर पहुंच गए थे

हमला बेहद चिंताजनक : अमरिंदर सिंह
मोहाली में पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस की बिल्डिंग में विस्फोट की खबर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस बल पर यह हमला बेहद चिंताजनक है और मैं सीएम भगवंत मान से आग्रह करता हूं कि अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा करना सुनिश्चत करें।

मोहाली में पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस की बिल्डिंग में विस्फोट की खबर पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई है। पुलिस बल पर यह हमला बेहद चिंताजनक है और मैं सीएम भगवंत मान से आग्रह करता हूं अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा करना सुनिश्चत करें।

एक दिन पहले तरनतारन में मिला था ने डेढ़ किलो आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक सामग्री  
पंजाब में लगातार आतंकी गतिविधियां देखने को मिल रही है। गत दिवस ही पंजाब पुलिस ने पुलिस ने डेढ़ किलो आरडीएक्स व अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईईडी को निष्क्रिय कर आरडीएक्स भेजने वाले की पहचान में जुट गई है।  

एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आरएन ढोके ने बताया था कि तरनतारन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर स्थित अजनाला के गांव गुज्जरपुरा निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदू और गांव खानोवल निवासी जगतार सिंह उर्फ जग्गा विस्फोटक सामग्री लेकर नौशेरा पन्नुआं इलाके में घूम रहे हैं। तत्काल पुलिस टीम को अलर्ट किया गया और पड़ताल के दौरान दोनों को दबोच लिया गया। आरोपियों के पास से एक काले रंग का बाक्स मिला, जिसमें आईईडी टाइमर, डेटानेटेर, बैटरी और छर्रे बरामद हुए। इसमें करीब डेढ़ किलो आरडीएक्स था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed