{"_id":"62ee9606799e0e294d265d6d","slug":"assistant-superintendent-arrested-with-78-grams-of-heroin-in-central-jail-in-faridkot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट: केंद्रीय जेल में 78 ग्राम हेरोइन,67 हजार नकदी व 4 मोबाइल के साथ सहायक अधीक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट: केंद्रीय जेल में 78 ग्राम हेरोइन,67 हजार नकदी व 4 मोबाइल के साथ सहायक अधीक्षक गिरफ्तार
Sat, 06 Aug 2022 09:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:55 PM IST
सार
आरोपी ने जेल कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार व हाथापाई भी की। जेल प्रशासन की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटनाक्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट में स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में से 78.10 ग्राम हेरोइन जैसे नशीले पाउडर व एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन के साथ जेल के सहायक अधीक्षक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसकी कार से भी 67 हजार की नकदी व 3 और मोबाइल फोन बरामद किए गए है।
विज्ञापन
आरोपी सहायक अधीक्षक बिन्नी टांक ने यह सामान अपने हाथ में पकड़ी हुई फाइल में छिपा रखा था और शनिवार शाम ड्यूटी पर पहुंचने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो वह जेल कर्मियों की पकड़ में आ गया। इस दौरान आरोपी की तरफ से जेल कर्मियों के साथ दुव्र्यवहार व हाथापाई भी की गई।
विज्ञापन
इस घटनाक्रम में जेल प्रशासन की शिकायत के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस और जेल एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे जेल का सहायक अधीक्षक बिन्नी टांक अपनी डयूटी पर पहुंचा। जेल में दाखिल होने से पहले डियोडी में डयूटी पर तैनात वार्डन जसवीर सिंह की अगुवाई में उसकी तलाशी की गई। जिसमानी तौर पर तलाशी के बाद जब वार्डन में सहायक अधीक्षक के हाथ में पकड़ी फाइल की तलाशी लेनी चाही तो वह उसके साथ हाथापाई होने लगा और भाग में एक कमरे में घुस गया।
इसके बाद जेल अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर फाइल की तलाशी ली तो उसमें से एक टच स्क्रीन मोबाइल फोन व नशीले पाउडर के 8 छोटे पैकेट जिसका कुल वजन 78.10 ग्राम बनता है, बरामद हुए। जेल प्रशासन की शिकायत के बाद जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सहायक अधीक्षक को अपनी हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी की कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 67 हजार की नकदी व तीन और मोबाइल फोन भी बरामद हुए।
एसपी के अनुसार उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और रविवार को उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी कि आरोपी कितने समय से जेल में कैदियों व हवालातियों को नशा व मोबाइल फोन पहुंचा रहा था और इस कार्य में उसका कौन कौन व्यक्ति साथ दे रहे थे।