फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI posted at Haryana police station in Hoshiarpur committed suicide by shooting himself

Hoshiarpur: हरियाना थाने में तैनात एएसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या, SHO टांडा पर जलील करने का आरोप

Sat, 10 Sep 2022 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 12:15 PM IST
सार

एएसआई ने खुदकुशी से पहले अपना वीडियो बनाया और उसमें टांडा के एसएचओ पर गालियां देने और जलील करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
ASI posted at Haryana police station in Hoshiarpur committed suicide by shooting himself
मृतक एएसआई। - फोटो : फाइल

विस्तार

होशियारपुर के हरियाना थाने में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने शनिवार को थाने के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले सतीश ने एक वीडियो बनाई और सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार थाना टांडा प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ को ठहराया है। एसएसपी ने आरोपी एसएचओ को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एसपी इन्वेस्टीगेशन को सौंप दी है।

विज्ञापन


खुदकुशी से पहले सतीश ने वीडियो में आरोप लगाया कि 8 सितंबर को रात दो बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़ थाने पहुंचे और कई सवाल पूछे। कुछ ऐसे भी सवाल थे, जिनका उनसे कोई संबंध नहीं था। इस दौरान बराड़ ने अपशब्द बोले और जलील भी किया। उसके बाद सतीश ने खुद को गोली मार ली। सतीश के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से आरोपी थाना टांडा प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

क्या कहना है थाना टांडा प्रभारी का  

इस संबंध में थाना टांडा प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ का कहना है कि वह रात को अपनी ड्यूटी के अनुसार चेकिंग के लिए थाना हरियाना गए थे। इस दौरान सतीश गैरहाजिर मिले। कुछ देर बाद जब सतीश थाने आए और उनसे जो भी बातचीत हुई, उसकी डीडीआर थाने में दर्ज कर दी थी। जलील या बदसलूकी जैसी कोई बात नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसएचओ टांडा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच एसपी इन्वेस्टीगेशन को सौंप दी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।   - सरताज सिंह चाल, एसएसपी होशियारपुर  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed