फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   ASI attacked by drug smugglers in Muktsar

पंजाब पुलिस पर हमला: नशा तस्करों ने ASI का सिर फोड़ा, लाठियों से किए ताबड़तोड़ वार, महिलाओं ने रोका था रास्ता

Fri, 18 Apr 2025 04:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Apr 2025 04:14 PM IST
सार

पंजाब के मुक्तसर में पंजाब पुलिस पर हमला हुआ है। नशा तस्करों ने स्पेशल स्टाफ के एएसआई का रास्ता रोक कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। एएसआई को बचाने आए कांस्टेबल पर भी आरोपियों ने हमला किया है। हमलावरों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
ASI attacked by drug smugglers in Muktsar
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंजाब में आए दिन पुलिस पर हमले हो रहे हैं। बीते एक सप्ताह में पुलिस पर हमले की तीसरी घटना हुई है। पंजाब के मुक्तसर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एएसआई बुरी तरह से घायल हुआ है। एएसआई को नशा तस्करों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। हमलावरों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम के एएसआई को रास्ते पर रोक कर नशा तस्करों ने लाठियों से हमला कर बेरहमी से पीटा है। आरोपियों ने एएसआई के सिर पर डंडे से वार किए। इतना ही नहीं जब एएसआई घायल होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने उसपर लाठियों से हमला जारी रखा। एएसआई को बचाने आए कांस्टेबल पर भी आरोपियों ने हमला किया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घायल एएसआई राज बहादुर को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना गिद्दड़बाहा में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों पर हमला करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ के एएसआई राज बहादुर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वह नशा तस्करों की तलाश में कांस्टेबल जसप्रीत सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। वीरवार शाम करीब पांच बजे वे भारू चौक झुग्गियों की ओर जा रहे थे। रास्ते में आरोपी सूरज प्रताप सिंह उर्फ सूरज, करमजीत कौर उर्फ गग्गू पत्नी जसविंदर सिंह, अर्शदीप सिंह और कमलप्रीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह निवासी भारू चौक झुग्गियां ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान आरोपी सूरज प्रताप सिंह ने राज बहादुर सिंह के सिर पर लाठी से वार कर दिया। वहीं आरोपी महिला करमजीत कौर ने लाठी से एएसआई की पीठ पर हमला किया। आरोपी अर्शदीप सिंह ने उक्त लाठी से राज बहादुर सिंह के दाएं हाथ पर वार किए, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जब कांस्टेबल जसप्रीत सिंह एएसआई को बचाने आया तो आरोपी महिला कमलप्रीत कौर ने कांस्टेबल पर भी लाठी से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उक्त चारों ने जमीन पर गिरे एएसआई राज बहादुर सिंह लाठियों से प्रहार किए, जिससे उनके बाएं हाथ की अंगुलियों में चोट आई। पुलिस कर्मचारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर वहां से भाग गए। इसके बाद कांस्टेबल जसप्रीत सिंह ने एएसआई राज बहादुर को सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।


डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि इस मामले में सूरज प्रताप सिंह, करमजीत कौर उर्फ गग्गू, अर्शदीप सिंह और कमलप्रीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed