फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A man was Beaten to death in Khanna of Punjab

Punjab खन्ना में पैसें के लेने देने के चलते एक व्यक्ति की पीट-पीटकर की हत्या, मामला दर्ज

Tue, 07 Feb 2023 02:52 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Feb 2023 02:52 AM IST
सार

मृतक के बेटे योगेश ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार की शाम आरोपी हमारे घर आए थे, क्योंकि मेरे पिता उनके साथ उनकी फाइनेंसर कंपनी में काम करते थे। 

विज्ञापन
A man was Beaten to death in Khanna of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के खन्ना में लुधियाना निवासी राजन सलूजा (48) की उन्हीं के साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उनके साथी जगजीत सिंह उर्फ टोनी जो फाइनेंसर का काम करता है व उसके साथ राहुल कपूर, सुरेश व हरिओम ने पैसे के लेन देन को लेकर जब राजन सलूजा की हद से ज्यादा पिटाई कर दी और उन्हें लगा कि यह मर सकता है, तो वह उसे गाड़ी में डालकर दोराहा के एक निजी हॉस्पिटल के बाहर छोड़ गए।

विज्ञापन


जिसके बाद राजन सलूजा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने राजन सलूजा के बेटे योगेश के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

मृतक के बेटे योगेश ने पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि रविवार की शाम आरोपी हमारे घर आए थे, क्योंकि मेरे पिता उनके साथ उनकी फाइनेंसर कंपनी में काम करते थे। वह मेरे पिता को यह कहकर साथ ले गए कि थोड़ी देर में वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परंतु जब काफी देर रात तक नहीं लौटे तो मैंने अपने पिता को फोन किया लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। जब मैंने आरोपी जगदीश सिंह को फोन कर दो उसने कहा कि हमने तुम्हारे पिता को लुधियाना के समराला चौक के पास छोड़ दिया था।

 

योगेश ने आगे बताया कि जब हमें समराला चौक पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था जिसके बाद मेरे भाई इशांत सिंगला को दोराहा थाने से फोन आया। उन्होनें बताया कि एक व्यक्ति हमें दोराहा के निजी हॉस्पिटल में मिला है जिसकी जेब से आपका नंबर है आप दोराहा के राजवंत हॉस्पिटल आ जाइए। हॉस्पिटल जा कर मैंने अपने पिता की शिनाख्त की। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed