फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   A Bride Fled After Pheras at Firozpur of Punjab

पंजाब: फेरों के बाद बहाने से बाहर निकली दुल्हन हुई फरार, जेवर-नगदी भी ले गई

Sat, 15 May 2021 07:02 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 May 2021 07:02 PM IST
सार

अक्षय तृतीया के दिन हुई शादी को तोड़कर भागी दुल्हन के खिलाफ मिली शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A Bride Fled After Pheras at Firozpur of Punjab
फिरोजपुर में शादी के बाद भागी दुल्हन। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में गुरुद्वारा साहिब में फेरे लेने के बाद एक दुल्हन जेवर और अस्सी हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गई। दुल्हन अपने रिश्तेदारों के साथ ये कहकर गुरु घर से बाहर गई कि बाजार से कुछ खरीदना है। इसके बाद वह नहीं लौटी। पीड़ित दूल्हे ने शनिवार को थाना कैंट पुलिस को शिकायत दी। थाना कैंट पुलिस के एसएचओ कृपाल सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। अभी किसी पर भी केस दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


पीड़ित दूल्हे भगत सिंह वासी फिरोजपुर कैंट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रिश्ता फिरोजपुर के कुछ लोगों ने अमरजीत कौर से तय करवाया था। शुक्रवार 14 मई को उसकी शादी कैंट स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में हुई। 
विज्ञापन


सात फेरे लेने के बाद अमरजीत कौर ने कहा कि उसे बाजार से कुछ लेना है, ये कह कर अपने रिश्तेदारों के साथ गुरु घर से बाहर गई। काफी समय बीतने के बाद भी वो नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। बाद में उसे पता चला कि अमरजीत कौर उसके दिए सोने के जेवर और 80 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गई। भगत ने इस संबंधी थाना कैंट पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed