{"_id":"6325f7d194a7ab284134e8ec","slug":"2-accomplices-of-babbar-khalsa-terrorist-nachhatar-arrested-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बब्बर खालसा के आतंकी नछत्तर के 2 साथी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: बब्बर खालसा के आतंकी नछत्तर के 2 साथी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद
Sat, 17 Sep 2022 10:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:07 PM IST
सार
रिमांड पर चल रहे आतंकी नछत्तर सिंह उर्फ मोती ने बताया है कि सिमरनजीत उर्फ शिंबू और प्रभजीत उर्फ प्रभ का संबंध पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा के साथ है।
विज्ञापन
पंजाब में बब्बर खालसा के आतंकी नछत्तर के 2 साथी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी नछत्तर सिंह उर्फ मोती के दो साथियों सिमरनजीत सिंह उर्फ शिंबू और प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दोनों निवासी गांव पखोपुरा (चोहला साहिब) को गिरफ्तार किया है। उनसे प्वाइंट 32 बोर का अवैध पिस्टल, तीन कारतूस और 50 हजार रुपये राशि बरामद की गई है। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
आठ सितंबर को पुलिस ने जिले के कस्बा सरहाली के पास नछत्तर सिंह उर्फ मोती, उसके साथी सुखदेव सिंह उर्फ शेरा निवासी गंडीविंड, हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गांव चौधरीवाल को डेढ़ किलो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी), दो पिस्टलों और बिना नंबरी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया था। रिमांड पर चल रहे आतंकी नछत्तर सिंह उर्फ मोती ने बताया है कि सिमरनजीत उर्फ शिंबू और प्रभजीत उर्फ प्रभ का संबंध पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा के साथ है।
विज्ञापन
रिंदा पाक की आईएसआई के इशारे पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के माध्यम से राज्य का माहौल बिगाड़ने के लिए बड़ा प्लान कर चुके हैं। नछत्तर से पूछताछ के आधार पर प्रभजीत और सिमरनजीत को काबू किया गया। इनसे बरामद हुए 50 हजार रुपये लखबीर लंडा द्वारा व्यापारियों को धमकाकर वसूल की गई राशि का हिस्सा है। इस अवसर पर एसपी (आइ) विशालजीत सिंह, डीएसपी (आइ) दविंदर सिंह, थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह विर्क, सीआइए स्टाफ के एसआइ सुखदेव सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
पैसों की कमी के लिए फिरौती की करते थे मांग
एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरोपी और विदेशों में बैठे उनके साथी पैसों की कमी पूरा करने के लिए व्यापारियों के साथ-साथ नामी लोगों से फिरौती की मांग करते थे। इन पैसों से वे पाकिस्तान से हथियार और ड्रग्स मंगवाते थे। पूछताछ में सामने आया है कि जिस व्यक्ति से फिरौती मांगनी होती थी, उसके घर या ऑफिस के बाहर इस गिरोह का एक सदस्य खड़ा होकर अपने दूसरे साथी के साथ फोन पर संपर्क में रहता था। जिसके बाद वह अपने शिकार को फोन करते थे और बताते थे कि उसने किस रंग के कपड़े पहने हैं, कहां मौजूद है और फिर उसे डरा कर उससे फिरौती की मांग की जाती थी।
एसएसपी रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि ड्रोन से पंजाब में पहुंचाई जाती आइईडी, असलहा, हेरोइन को संबंधित ठिकानों पर पहुंचाने, व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और वसूली राशि को ठिकाने लगाने के लिए गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और लखबीर लंडा ने 25 मेंबरी गिरोह बनाया हुआ था।
इस गिरोह से जुड़े दोनों आरोपियो को गिरफ्तार करना पुलिस की उपलिब्ध है। एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे हरविंदर सिंह रिंदा का मूल गांव पखोपुरा है। पखोपुरा से संबंधित दोनों आतंकियों द्वारा रिंदा के साथ मोबाइल पर कई बार पाकिस्तान में संपर्क बनाने की सूचना दी है।