फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   10 lakh extortion sought on WhatsApp call from Shiv Sena district president in Amritsar

पंजाब: शिवसेना के जिला प्रधान से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, दो कॉल कनाडा तो एक पाक से आई

Sat, 17 Dec 2022 05:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Dec 2022 05:48 PM IST
सार

आरोपियों की दो कॉल कनाडा के नंबर से तो तीसरी शनिवार को पाकिस्तान से आई। आरोपियों ने कहा कि पैसे लेने आ रहे हैं। कॉल पर जान से मारने की धमकियां भी मिली हैं।

विज्ञापन
10 lakh extortion sought on WhatsApp call from Shiv Sena district president in Amritsar
रंगदारी मांगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में शिवसेना जिला प्रधान रमेश भारद्वाज को व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। कनाडा के नंबरों से आई व्हाट्सएप कॉल में उन्हें धमकाते हुए 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। फिलहाल इस्लामाबाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस्लामाबाद थानाक्षेत्र निवासी रमेश भारद्वाज ने बताया कि वह शिवसेना पंजाब के जिला प्रधान हैं। पिछले दस दिनों में उन्हें उनके मोबाइल फोन के व्हाट्सएप नंबर पर तीन बार धमकी भरी फोन कॉल आई। पहली कॉल 8 दिसंबर और दूसरी कॉल 15 दिसंबर को उनके फोन पर आई।
विज्ञापन


जबकि तीसरी फोन कॉल 17 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप पर आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह दस लाख रुपयों का प्रबंध कर लें। तीसरी बार आई कॉल में तो उनसे पैसे लेने आने की बात दूसरी तरफ से कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव सेना नेता ने बताया कि फोन करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि अगर उसने 10 लाख रुपये का प्रबंध नहीं किया तो उसका हाल भी हिंदू नेता सुधीर सूरी की तरह होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को उन्हें तीसरी व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें फोन करने वाले ने कहा कि वह पैसे लेने आ रहे हैं।


जांच अधिकारी जसजीत सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और शिव सेना प्रधान की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहली दो फोन कॉल तो कनाडा से आई मगर तीसरी फोन कॉल पाकिस्तान से आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed