फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   congress, women, malti thapar, pratap singh bajwa, sonia gandhi, punjab

अब पंजाब कार्यकारिणी के खिलाफ उतरी महिला कांग्रेस

Fri, 03 Jan 2014 07:35 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Jan 2014 07:35 PM IST
विज्ञापन
congress, women, malti thapar, pratap singh bajwa, sonia gandhi, punjab

पंजाब प्रदेश कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी के खिलाफ अब महिला कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश महिला कांग्रेस प्रधान मालती थापर ने आरोप लगाया है कि कमेटी में महिलाओं को पूरी तरह नजरंदाज किया गया है।

इससे महिला वर्करों में काफी असंतोष है। शनिवार को वह पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगीं।

मालती थापर ने कहा कि पार्टी हाईकमान की सख्त हिदायतें हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को चुनावों में टिकट दिए जाएं। संभव हो तो 50 फीसदी टिकट दिए जाएं।

इसी तरह संगठन में भी 50 फीसदी महिलाओं को लिया जाए, लेकिन हाल ही में घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में पार्टी प्रधान सोनिया गांधी की हिदायतों को ही दरकिनार कर दिया गया।
विज्ञापन


मालती थापर का कहना है कि उन्होंने खुद महिला कांग्रेस प्रधान के तौर पर 15 महिलाओं की लिस्ट प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को दी थी।

उस लिस्ट में से किसी को भी प्रदेश कमेटी में एडजस्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन में रोष बढ़ता जा रहा है।

इसे लेकर वह शनिवार को पार्टी प्रधान सोनिया गांधी से मिलेंगी और उनको सारे हालात की फीडबैक देंगी।

गौरतलब है कि तमाम वर्गों से जुड़े नेता कमेटी में नजरंदाज करने का आरोप लगा चुके हैं। अधिकारिक तौर पर दो नेता अपने इस्तीफे पीपीसीसी को भेज चुके हैं। कई अन्य नेताओं ने इस्तीफे हाईकमान को भेजने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएंगे कैप्टन, गर्माएगी सियासत
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस में आए बगावत के तूफान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शनिवार से सक्रिय होंगे।

सूत्रों के मुताबिक कैप्टन दिल्ली या चंडीगढ़ में बैठकर बागियों का पक्ष सुनेंगे। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। या तो वह बागियों के साथ हाईकमान से मिलेंगे, या पीपीसीसी की छह जनवरी की मीटिंग के बाद हाईकमान से मीटिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed