फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Congress leader Navjot Sidhu health deterioted, navjot sidhu checkup in patiala jail

Navjot Sidhu Health: पटियाला जेल में बंद नवजोत सिद्धू को घुटनों में बढ़ा दर्द, डॉक्टर की सलाह पर दी गई लकड़ी की खाट

Sat, 16 Jul 2022 05:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Jul 2022 05:36 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने रोड रेज के मामले में एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। 

विज्ञापन
Congress leader Navjot Sidhu health deterioted, navjot sidhu checkup in patiala jail
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोड रेज मामले में पटियाला जेल में बंद कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू अब फर्श पर नहीं, बल्कि लकड़ी की खाट पर सोएंगे। दरअसल सिद्धू ने घुटनों के जोड़ों में तेज दर्द की शिकायत की है। सूत्रों के मुताबिक करीब 123 किलो वजन के सिद्धू को जेल में उठने व बैठने में दिक्कत आ रही है। घुटनों का दर्द दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। जिसके बाद शनिवार को जेल में आर्थोपेडिक सर्जन ने सिद्धू की जांच की। जिसके बाद डाक्टर ने उनको वजन कम करने, घुटनों की कसरत करने व कुछ दवाएं लिखी हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि डाक्टर ने उन्हें फर्श की बजाय बेड पर सोने की सलाह दी है। सिद्धू को चेताया गया है कि अगर उन्होंने सलाह को नहीं माना, तो यह समस्या बढ़ सकती है। डाक्टर की सलाह के बाद जेल प्रशासन की ओर से सिद्धू को लकड़ी की खाट मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन


इससे पहले नवजोत सिद्धू को लिवर में परेशानी के कारण पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया था।  जेल सूत्रों के अनुसार, सिद्धू की टॉयलेट सीट भी ऊंची करवाई जा रही है। सिद्धू पटियाला जेल की बैरक नंबर 10 में बंद हैं। जेल में वे जमीन पर सो रहे थे। लगभग छह फुट ऊंचाई वाले सिद्धू को इस कारण घुटनों में दर्द हो गया था। सिद्धू का वजन भी ज्यादा है। चेकअप करने आए डॉक्टरों ने उन्हें कुछ एक्सरसाइज बताई हैं। साथ ही उन्हें वजन कम करने की भी सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिद्धू को दी जाती है स्पेशल डाइट

इससे पहले सरकारी राजिंदरा अस्पताल के डॉक्टरों के बोर्ड ने सिद्धू के आहार में कम वसा वाली और ज्यादा फाइबर वाली चीजों को शामिल करने की सिफारिश की थी। डॉक्टरों ने सिद्धू के डाइट प्लान में गेहूं के आटे से बनी रोटी की जगह बाजरे की रोटी, सब्जियों का सूप, सलाद में खीरा व चुकंदर और साथ में घिया का जूस शामिल किया था। डॉक्टरों के मुताबिक वजन घटाने को उनके लिए जरूरी होगा कि वह गेहूं के आटे से बनी रोटी का सेवन न करें। सिद्धू की डाइट से कार्बोहाइड्रेट वाली खाने की चीजों को पूरी तरह से हटाने की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed