{"_id":"656b6b77dc82a542930e13d9","slug":"cm-bhagwant-singh-mann-and-delhi-cm-arvind-kejriwal-inaugurated-projects-worth-crores-in-gurdaspur-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: गुरदासपुर में करोड़ों के प्रोजेक्टों का हुआ उद्घाटन, सीएम केजरीवाल बोले- सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: गुरदासपुर में करोड़ों के प्रोजेक्टों का हुआ उद्घाटन, सीएम केजरीवाल बोले- सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी आप
Mon, 04 Dec 2023 04:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गुरदासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरदासपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 04 Dec 2023 04:01 PM IST
सार
भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोग असंवेदनशील हैं और इनको आम लोगों के साथ कोई हमदर्दी नहीं है। बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके पूर्वजों ने जलियांवाले बाग के नरसंहार के बाद जनरल डायर को रात का खाना देकर लोगों की पीठ में छुरा घोंपा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शनिवार को हुई 'विकास क्रांति' रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित हुए। इस दौरान सरहदी जिलों गुरदासपुर और पठानकोट के विकास को बढ़ावा देने के लिए 1854 करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब हर क्षेत्र में नई बुलंदियां छू रहा है। लोगों के भारी समर्थन स्वरूप वह दिन दूर नहीं, जब आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक दिन में एक हलके में 1854 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू होने में पंजाब पहले कभी इतने बड़े विकास का गवाह नहीं बना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों के लिए नौकरियों के मौके, मानक शिक्षा, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों के लिए अधिक से अधिक निवेश जुटाकर 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ कोशिशें कर रही हैं। केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने आरडीएफ का राज्य का बनता हिस्सा रोक दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को चोट लगी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य सनी दियोल के बारे टिप्पणी करते हुए कहा कि मतदान के बाद उन्होंने अपने हलके को अपने रहमो-कर्म पर छोड़ दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लोग असंवेदनशील हैं और इनको आम लोगों के साथ कोई हमदर्दी नहीं है। बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके पूर्वजों ने जलियांवाले बाग के नरसंहार के बाद जनरल डायर को रात का खाना देकर लोगों की पीठ में छुरा घोंपा।
विज्ञापन
यहां तक कि मेरठ के फौजी प्रशिक्षण केंद्र के लिए आए अरबी नस्ल के घोड़े भी गायब कर दिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यही नहीं, बल्कि अपने परिवार की 'शक्की विरासत' को आगे बढ़ाते हुए मजीठिया ने भी अपने चढ़ाव के दिनों में राज्य के लोगों को लूटा। उन्होंने अकाली नेता पर राज्य में 'चिट्टा' का नशा फैलाने और हजारों नौजवानों की जिंदगियां तबाह करने का भी आरोप लगाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोक सभा मतदान में जीत का अंतर आप के पक्ष में 13-0 होगा और दूसरी पार्टियों का खाता तक नहीं खुलेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि एक आम आदमी ही लोगों की समस्या को जान व समझ सकता है। इसीलिए एक ईमानदार और जनहितैषी सरकार लोगों की भलाई के लिए पूरी लगन के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुफ्त बिजली, स्कूल आफ एमिनेंस, आम आदमी क्लीनिक, 37000 से अधिक नौजवानों को नौकरियां देकर लोगों की सेवा कर रही है। केजरीवाल ने कहा कि लोगों को उनकी श्रद्धा अनुसार तीर्थ स्थानों की यात्रा करने की सुविधा देने के लिए भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम शुरू की है। इस प्रमुख योजना का समाज के हर वर्ग को बड़े स्तर पर लाभ हो रहा है।