फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CM Bhagwant Mann wife Dr. Gurpreet Kaur celebrated Teej program in Hoshiarpur

Hosiarpur: सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने महिलाओं के साथ डाला गिद्दा; देखने वाले देखते रह गए

Wed, 14 Aug 2024 10:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 14 Aug 2024 10:11 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने महिलाओं के साथ तीज मनाई। होशियारपुर में आयोजित तीज कार्यक्रम में डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। 

विज्ञापन
CM Bhagwant Mann wife Dr. Gurpreet Kaur celebrated Teej program in Hoshiarpur
कार्यक्रम में पहुंची डॉ. गुरप्रीत कौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर अपने आप में बड़ी शख्सियत हैं। वह जहां भी जाती हैं सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाती हैं। पंजाब के होशियारपुर में बुधवार को तीज पर आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. गुरप्रीत कौर ने शिरकत की। समारोह में उन्होंने महिलाओं के साथ पारंपरिक लोक नृत्य गिद्दा डाला। इस दौरान सब उन्हें देखते रह गए। 
विज्ञापन


होशियारपुर के उपमंडल टांडा में बुधवार को अज्ज तीयां साड़े वेहड़े-2024 मनाया गया। विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल के नेतृत्व में संपन्न इस विशेष समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि थीं। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर ने इस दौरान शमां रोशन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।  कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ हुई, जिसमें इलाके की महिलाओं के अलावा स्कूल व कॉलेजों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजी हुई थीं। महिलाओं ने पंजाबी लोक नृत्य गिद्दा व बोलियां पाईं। डॉ. गुरप्रीत कौर भी महिलाओं के साथ मंच पर आ गईं। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारी शक्ति का प्रतीक है तीज
डॉ. गुरप्रीत कौर ने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्योहार नारी शक्ति का प्रतीक है और पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि तीज का त्योहार महिलाओं की समृद्धि, खुशहाली और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार पंजाब की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। इस मौके पर डीसी कोमल मित्तल, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर व विधायक जसवीर सिंह की पत्नी रमनदीप कौर गिल भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed