{"_id":"69060cf5a66348bedb0ec61a","slug":"cm-bhagwant-mann-slams-bjp-on-sheesh-mahal-controversy-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- शीशमहल प्रचार झूठा, कोठी नंबर-50 मेरा कैंप ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- शीशमहल प्रचार झूठा, कोठी नंबर-50 मेरा कैंप ऑफिस
Sat, 01 Nov 2025 07:07 PM IST
शाहिल शर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 01 Nov 2025 07:07 PM IST
सार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी सरकार पर चंडीगढ़ में 50 नंबर कोठी को शीशमहल कहने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय है। भाजपा इसे लेकर झूठा प्रचार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
भगवंत मान, पंजाब के मुख्यमंत्री
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीजेपी सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के असली मुद्दों बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और युवाओं के भविष्य पर ध्यान देने की बजाय गुमराह करने वाला प्रचार कर रही है। विशेष रूप से, चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित कोठी नंबर 50 में बने कैंप कार्यालय को लेकर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार को सीएम मान ने बेहद निंदनीय करार दिया।
विज्ञापन
सीएम मान ने भाजपा के दावों को किया खारिज
सीएम मान ने भाजपा के दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि कोठी नंबर 50 में कोई नया शीशमहल नहीं बनाया गया है। यह कोठी 16 मार्च 2022 को सरकार गठन के समय से ही मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के रूप में कार्यरत है। उन्होंने कहा सेक्टर-2 में कोठी नंबर 45 में मुख्यमंत्री आवास है, जबकि 50 नंबर कोठी कैंप ऑफिस का हिस्सा है। यहां बाहर से आए हमारे मेहमान ठहरते हैं।
विज्ञापन
'भाजपा के नेताओं के पास हैं असली शीशमहल'
सीएम मान ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "क्या भाजपा वाले मुझे बताएंगे कि सीएम का आवास शीशमहल कहलाएगा? उन्होंने कहा जिनके पास असली शीशमहल हैं वे भजापा के मंत्री रहते हैं। उन्होंने कहा दिल्ली में अकेला पंजाब का मुख्यमंत्री राज्यपाल के साथ घर शेयर करता है। सीएम मान ने कहा मेरे पास घर के ऑर्डर पड़े हैं। सीएम ने कहा हम आम घरों से निकले हैं और हमें आम घरों में ही नींद आती है। लोगों से अपील करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के झूठे प्रचार में ना आएं।
विज्ञापन
पंजाब के असली मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय, भाजपा गुमराह करने वाले प्रचार कर रही है। कोठी नंबर 50 में बने कैंप कार्यालय के स्थान को लेकर फैलाया जा रहा झूठा प्रचार बेहद निंदनीय है। https://t.co/GNEHfqGSyN
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 1, 2025