{"_id":"668bf3089695e21622064210","slug":"cm-bhagwant-mann-election-campaign-in-jalandhar-allegation-on-congress-candidate-surinder-kaur-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मान बोले- हमसे गलती हुई, गलत लोगों को दी थी टिकट... टीनू का आरोप- कांग्रेस प्रत्याशी ने बेटे को बनाया जेई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मान बोले- हमसे गलती हुई, गलत लोगों को दी थी टिकट... टीनू का आरोप- कांग्रेस प्रत्याशी ने बेटे को बनाया जेई
Mon, 08 Jul 2024 09:36 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Jul 2024 09:36 PM IST
सार
Jalandhar West By Election: जालंधर उपचुनाव के लिए सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। आखिरी दिन सभी उम्मीदवारों ने जनसभाएं कर अपने लिए वोट मांगे। सीएम मान ने खुद लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
जालंधर उपचुनाव में आखिरी दिन प्रचार करते सीएम मान और आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Jalandhar West By Election: जालंधर पश्चिमी उपचुनाव को लेकर प्रचार के लिए सोमवार आखिरी दिन था। शाम 5 बजे प्रचार थम गया है। इससे पहले सभी दलों के प्रत्याशियों और नेताओं ने आखिरी दिन प्रचार के लिए ताकत झोंकी थी। आखिरी दिन भी आरोप-प्रत्यारोप खूब लगे। आप नेता पवन टीनू ने कांग्रेस उम्मीदवार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
सोमवार को आखिरी दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वार्ड नंबर 75 में जनसभा कर आप प्रत्याशी मोहिंदर भगत के लिए प्रचार किया। उन्होंने विपक्षी दलों और उनके प्रत्याशियों पर जमकर जुबानी हमला बोला और कई आरोप भी लगाए।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि हमसे पहले गलती हो गई कि हमने गलत लोगों को टिकट दे दी थी, लेकिन भगवान ने उस गलती को सुधारने का मौका दिया है। अब हमने दोबारा गलती नहीं की और हमने मोहिंदर भगत को अपना उम्मीदवार चुना है। मुझे उम्मीद नहीं बल्कि विश्वास है कि जनता 10 जुलाई को आप (झाड़ू) का बटन दबाकर हमें जिताएगी।
विज्ञापन
मान ने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी या आप उम्मीदवार की नहीं बल्कि आपके बच्चों व परिवार की जीत होगी। अगर वेस्ट हलके में विकास हो सकता है कि सिर्फ मोहिंदर भगत करवा सकता हैं। बाकी पार्टियों के नेता तापमान देखकर घर से निकलते हैं। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि डिप्टी मेयर रहते सुरिंदर कौर हलके के एक सीवरेज का ढक्कन तक नहीं बदलवा सकी तो वह हलके का विकास क्या करवाएंगी।
मोहिंदर नाम के नहीं काम के भी भगत
सीएम मान ने कहा कि मोहिंदर भगत सिर्फ नाम के भगत नहीं, बल्कि काम से भी भगत हैं। यहां से विधानसभा तक पहुंचाने का काम जनता का रहेगा और भगत को आगे लेकर जाना मेरा काम है। जालंधर मेरी कर्म भूमि है और लोगों ने फैसला आज ही कर दिया है कि किसे जिताना है। मान ने कहा कि हमारा काम मेहनत करना है व फल देना मालिक का काम है, हमारे मालिक लोग हैं। सीएम मान ने कहा कि चाहे वोट 10 जुलाई हो है, मगर आपने फैसला आज ही कर दिया है।
सुरिंदर कौर ने बेटे को करवाया जेई भर्ती
उधर, आम आदमी पार्टी के नेता व लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी पवन टीनू ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर ने पावर में रहते हुए नगर निगम में अपने बेटे को जेई भर्ती करवाया था, जिसका लेटर उनके पास है। लेटर दिखाते हुए पवन टीनू ने कहा कि ऑफर लेटर पर साफ तौर पर लिखा था कि उसका रेफरेंस सीनियर डिप्टी मेयर की तरफ से दिया गया है। सुरिंदर कौर ने डिप्टी मेयर रहते हुए अपनी पावर का कई बार गलत इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने नारा दिया था कि हर घर नौकरी देंगे, मगर ये बताना भूल गए कि वह सिर्फ अपने घर की बात कर रही थी। लोग नौकरी के लिए तरस रहे हैं और सुरिंदर कौर पावर का गलत इस्तेमाल करके अपने बेटे को नौकरी दिलवा दी।