फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Classes from first to 4th closed in schools in Pathankot

पठानकोट डीसी का फैसला: स्कूल नहीं जाएंगे चौथी कक्षा तक के विद्यार्थी, आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद, 10 दिन में बढ़े संक्रमण के मामले

Mon, 03 Jan 2022 07:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 Jan 2022 07:10 PM IST
सार

पठानकोट जिला प्रशासन ने सोमवार को चौथी तक की कक्षाओं को बंद करने का आदेश जारी किया है। जिले में आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। यह आदेश 15 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते कर प्रशासन ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Classes from first to 4th closed in schools in Pathankot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच पठानकोट के डीसी ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। डीसी पठानकोट संयम अग्रवाल ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में चौथी तक की कक्षाओं को बंद कर दिया है। जिले में चौथी कक्षा तक के विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं लगवा सकेंगे। 

विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 15 जनवरी तक लागू रहेंगे। उसके बाद हालात की समीक्षा कर कदम उठाया जाएगा। पठानकोट में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी बार, सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, म्यूजियम, रेस्टोरेंट, स्पा सेंटर प्रबंधकों को हिदायत दी है कि सिर्फ वैक्सीन की डबल डोज वाले कर्मचारियों को ही तैनात करें। बुधवार तक का समय दिया गया है। उसके बाद जांच होगी और अगर कोई उल्लंघन करते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
इसके साथ ही सभी कॉलेज और कोचिंग सेंटर में भी स्टाफ को वैक्सीन लगी होनी चाहिए। पठानकोट में बिना वैक्सीन वाले लोगों को सार्वजनिक जगहों पर नहीं आने दिया जाएगा। बाजार, मॉल, बैंक और सरकारी दफ्तरों के साथ सभी सार्वजनिक जगह पर आने के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर संयम अग्रवाल ने कहा कि 25 दिसंबर से 2 जनवरी तक लगातार केस बढ़ रहे हैं। सिर्फ पठानकोट नहीं बल्कि पूरे पंजाब में यह ट्रेंड है। नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। अभी जीनोम सीक्वेंसिंग होगी तो और केसों का पता चलेगा।
  
पठानकोट में शुरू हुआ किशोरों का टीकाकरण
सोमवार को पठानकोट में 15-18 आयुवर्ग के बच्चों की वैक्सीनेशन प्रक्रिया को डीसी संयम अग्रवाल और सिविल सर्जन डॉ. रूबिंदर कौर ने शुरू करवाया। इस दौरान काफी युवा लाइनों में लगे रहे। डीसी ने बताया कि युवा वर्ग को कोवैक्सिन की डोज दी जा रही है। इसमें 28 दिनों में दूसरी डोज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पठानकोट के पशु अस्पताल, सीएससी बुंगल, सीएचसी घरोटा और रणजीत सागर बांध अस्पताल में रोजाना वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इनमें बच्चों के माहिर डॉक्टर तैनात रहेंगे। जिससे बच्चों पर वैक्सीन का असर जांचा जा सके। 

पिछले 10 दिन में इस तरह बढ़े मामले

  • 25 दिसंबर को 21 
  • 26 दिसंबर को 15
  • 27 दिसंबर को 14
  • 28 दिसंबर को 12
  • 29 दिसंबर को 26
  • 30 दिसंबर को 46
  • 31 दिसंबर को 37
  • 01 जनवरी को 53
  • 02 जनवरी को 78
  • 03 जनवरी को 58 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed