{"_id":"66f68133d536dae6de08954f","slug":"cia-staff-kapurthala-arrested-two-accused-with-country-made-pistol-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से लाए अवैध हथियार : CIA कपूरथला ने दो आरोपी दबोचे, देसी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से लाए अवैध हथियार : CIA कपूरथला ने दो आरोपी दबोचे, देसी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे थे दोनों
Fri, 27 Sep 2024 03:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 27 Sep 2024 03:26 PM IST
सार
यूपी से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपी युवकों को सीआईए स्टाफ कपूरथला ने गिरफ्तार किया है। आरोपी देसी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी युवक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने कांजली बेईं के पास गश्त के दौरान अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम ने एक देसी कट्टा (315 बोर) समेत एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गांव तलवंडी चौधरियां के रहने वाले प्रगट सिंह उर्फ आकाश और गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद ज्यूडिशल कस्टडी में भेज दिया गया है। सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ डीसी चौक पर मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि प्रगट सिंह उर्फ आकाश व गगनदीप सिंह दोनों यूपी से अवैध हथियार लेकर आते हैं और आगे आपराधिक तत्वों को सप्लाई करते हैं।
सूचना के आधार पर शुक्रवार को दोनों अवैध असलाह लेकर कांजली की तरफ पैदल ही घूम रहे है। यदि अभी कांजली बेईं की तरफ गश्त की जाए तो दोनों को अवैध असला समेत गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने तुरंत उक्त जगह पर छापेमारी की तो दोनों आरोपियों को हथियार के साथ काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना सिटी में ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।