फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Young man climbed 70 feet high electric pole in Moga see video

Punjab: 70 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ गया युवक... छोटे भाई के लिए मांगा इंसाफ, पुलिस के फूल गए हाथ-पांव

Sun, 10 Aug 2025 02:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 10 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

70 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर एक युवक चढ़ गया। युवक को हाईटेंशन तार वाले खंभे पर लटका देख वहां हड़कंप मच गया। घटना पंजाब के मोगा की है। 

विज्ञापन
Young man climbed 70 feet high electric pole in Moga see video
बिजली के खंभे पर लटका युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में कोटकापुरा बाईपास पर रविवार को उस हड़कंप मच गया, जब एक युवक 70 फीट ऊंचे 66 केवी बिजली की तार वाले खंभे पर चढ़ गया। युवक को हाईटेंशन तार वाले खंभे पर लटका देख हर कोई वहां रुक गया। वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो एक टीम मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने के लिए कहा गया। 

विज्ञापन


खंभे पर चढ़े युवक सुखविंदर सिंह ने ऐसा अपने छोटे भाई के लिए किया। खंभे पर चढ़कर सुखविंदर सिंह इंसाफ की मांग करने लगा। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने छोटे भाई को रिहा किया जिसके बाद युवक खंभे से नीचे उतरा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले कोटकापुरा बाईपास स्थित एक घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने 5 अगस्त को चोरी के मामले में सुखविंदर के छोटे भाई बबलजीत सिंह को जांच के लिए हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि इस चोरी मे बबलजीत का कोई हाथ नहीं है, न ही वह किसी सीसीटीवी फुटेज में वह दिखाई दिया है। बावजूद पुलिस ने उसे नाजायज तौर पर हिरासत में रखकर मारपीट की, जिनके घर चोरी हुई थी उनसे मिलकर पुलिस ने पीड़ित परिवार से पैसों की मांग भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने एसएसपी को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सुखविंदर सिंह रविवार की सुबह 10 बजे के करीब मोगा-कोटकपूरा रोड पर स्थित एक 70 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी, फायर ब्रिगेड और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने बबलजीत को रिहा किया, जिसके बाद बड़ा भाई सुखविंदर सिंह खंभे से नीचे उतरा।


डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बबलजीत चोरी के आरोप में पुलिस के हिरासत में था। उसका बड़ा भाई सुखविंदर सिंह ने बिजली के खंभे पर चढ़ गया। मौके पर पहुंचकर पहले बबलजीत का बयान दर्ज करके उसको छोड़ दिया गया, जिसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुखविंदर सिंह को नीचे उतारा गया। डीएसपी ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed