फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   water level in dams of Punjab and Himachal Pradesh gone down considerably compared to last year

पंजाब में बिजली संकट का खतरा: पंजाब व हिमाचल के बांधों में जलस्तर घटा, अभी से रिकार्ड तोड़ रही है मांग

Fri, 18 Apr 2025 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Apr 2025 03:46 PM IST
सार

बांधों से पैदा होने वाली हाइड्रो बिजली का शेयर पंजाब के साथ राजस्थान, हरियाणा को भी मिलता है। ऐसे में इन राज्यों में भी बिजली संकट पैदा होने का खतरा बन गया है।

विज्ञापन
water level in dams of Punjab and Himachal Pradesh gone down considerably compared to last year
भाखड़ा बांध - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब व हिमाचल प्रदेश के बांधों में इस समय पानी का स्तर पिछले साल की तुलना में काफी कम हो गया है। गरमी और धान की बुआई भी नजदीक है। ऐसे में बिजली संकट का खतरा बढ़ गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने इस बार पंजाब में ज्यादा गरमी पड़ने की संभावना जताई है। पावरकाॅम ने भी गरमी के पीक सीजन में बिजली की अधिकतम मांग 17500 मेगावाट तक जाने का अनुमान लगाया है। इससे पंजाब में पीक सीजन में बिजली संकट गहरा सकता है। बारिश की कमी बांधों में पानी के स्तर के कम होने का प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन

भाखड़ा बांध में 17 फीट कम पानी

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्थित भाखड़ा बांध में इस समय पिछले साल के मुकाबले जलस्तर 17.01 फीट कम है। इस समय भाखड़ा बांध में पानी का स्तर 1553.60 फीट है, जबकि पिछले साल यह 1570.61 फीट था। वहीं भाखड़ा बांध में पानी की आवक फिलहाल 9600 क्यूसिक है, जबकि पिछले साल यह 9949 क्यूसिक थी। हिमाचल के ही पौंग बांध में पिछले साल के मुकाबले पानी का स्तर सबसे अधिक 31.77 फीट कम है। वर्तमान में पौंग में पानी का स्तर 1294.31 फीट है। पिछले साल यह इसी अवधि में 1326.08 फीट था।

हालांकि वर्तमान में पौंग में पानी की आवक पिछले साल के 1731 क्यूसिक के मुकाबले 2140 क्यूसिक है। पंजाब के एकमात्र रणजीत सागर डैम (आरएसडी) में पानी का स्तर बीते साल की तुलना में 10.03 मीटर कम है। इस समय आरएसडी में पानी का स्तर 497.46 मीटर है। पिछले साल यह 507.49 मीटर था। इस डैम में पानी की आवक भी 5426 क्यूसिक है, वहीं पिछले साल यह 8179 क्यूसिक थी। डैहर बांध में पानी का स्तर में भले ही कुछ खास अंतर नहीं है, लेकिन आवक काफी कम है। डैहर में इस समय पानी की आवक 4979 क्यूसिक है जबकि बीते साल यह 6381 क्यूसिक थी।

पंजाब व हिमाचल में सामान्य से काफी कम बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में एक मार्च से 17 अप्रैल तक बारिश सामान्य से 67 फीसदी कम दर्ज की गई है। 31.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 10.7 एमएम की बारिश हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी इस समय अवधि के दौरान 36 फीसदी कम बारिश हुई है। 51.3 एमएम की सामान्य बारिश की तुलना में 96.8 एमएम की बारिश हुई है।

माहिरों के मुताबिक रणजीत सागर डैम में अगर इसी तरह से पानी का स्तर कम बना रहा, तो इसके 600 मेगाावाट की क्षमता वाले चारों यूनिटों को पीक सीजन में केवल शाम के समय ही चालू किया जा सकता है। क्योंकि इस समय बिजली की मांग ज्यादा रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed