चंडीगढ़ में घुसे अमृतपाल के समर्थक: बंदी सिंहों की रिहाई की मांग, बैरिकेड तोड़े; सीएम आवास की तरफ किया कूच
वारिस पंजाब दे के नेता सांसद अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है।
विस्तार
वहीं, कुछ प्रदर्शनकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकारी आवास की ओर निकल चुके हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-45 की गऊशाला में प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड तोड़ दिए हैं। सांसद सरबजीत सिंह खालसा की पत्नी पंजाब मुख्यमंत्री निवास के पास पहुंची जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पंजाब सीएम आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। वारिस पंजाब दे के नेता अमृतपाल सिंह और अन्य बंदी सिखों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह भी चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा पंजाब की जनता ने अमृतपाल को सांसद बनाया है। हम उनकी और बंदी सिंहों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा अमृतपाल पंथ और पंजाब की आवाज हैं उन्हें संसद में लाना चाहिए। हम जुर्म के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।
VIDEO | Chandigarh: "People of Punjab made him MP, we demand his release and also of Bandi Singhs," says, Tarsem Singh, father of MP Amritpal Singh.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Chandigarh pic.twitter.com/8LQseSxRtd
चंडीगढ़ यातायात पुलिस ने अंतरराज्यीय बसों को सेक्टर-43 आईएसबीटी पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें और ट्रैफिक अपडेट के लिए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर रखें। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह से शांति न भंग करने की अपील की है।
