फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Video In Pathankot Civil Hospital man giving medicines to doctor from back window

Video: पठानकोट सिविल अस्पताल में डॉक्टर को पीछे की खिड़की से दवाएं दे रहा था युवक, एसएमओ ने बिठाई जांच

Sat, 16 Aug 2025 10:04 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 10:04 AM IST
सार

छह अगस्त को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन नई दिल्ली के अधिकारी बालकृष्ण गोयल, स्पेशल मॉनिटर नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन द्वारा सिविल हॉस्पिटल पठानकोट समेत कई अन्य जगह का दौरा किया गया था। सिविल हॉस्पिटल प्रबंधन को बालकृष्ण अधिकारी द्वारा साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि अस्पताल में ना तो किसी की तरह बाहरी दवाई और ना ही बाहरी टेस्ट मरीजों के कोई भी डॉक्टर करवाये।  

विज्ञापन
Video In Pathankot Civil Hospital  man giving medicines to doctor from back window
वीडियो में दिख रहा युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पठानकोट का सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में आया है। अस्पताल की मनोरोग चिकित्सक ने एक युवक को बाहरी दवाइयां सप्लाई करते पकड़ा और उसका वीडियो बना वायरल कर दिया है। मनोरोग चिकित्सक डॉ. सोनिया मिश्रा ने युवक पर गंभीर आरोप भी लगाए है।  
विज्ञापन




वीडियो में दिख रहा है युवक सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर के कमरे की पिछली खिड़की के जरिए एक लिफाफा पकड़ा रहा है, जिसमें कुछ सामान था। डॉ. सोनिया मिश्रा उसकी वीडियो बनाने लगती है। उसके बाद वे उस युवक से हाय बोलती है और कहती हैं कि मैं तुम्हारी यह वीडियो सोशल मीडिया पर डालूंगी। युवक जवाब देता है कि तुम वीडियो बना रहे हो तो मैं भी वीडियो बनाता हूं और इसके बारे में सिविल सर्जन को बताता हूं कि तुम वीडियो बना रही हो। उसके बाद युवक लिफाफा डॉक्टर को पकड़ा चला जाता है। 
विज्ञापन




डॉ. सोनिया ने कहा कि युवक लंबे समय से सिविल अस्पताल पठानकोट में डॉक्टरों को बाहरी दवाइयां सप्लाई कर रहा है और उन्हें भी दवाइयां लेने के लिए मजबूर करता था। उन्होंने कहा कि युवक लंबे समय से रोजाना अस्पताल में दवाईयां सप्लाई करता है और इस बारे अस्पताल प्रबंधन समेत उच्च अधिकारियों को भी पता है। अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे भी जांचे जा सकते हैं। रोजाना डॉक्टरों के कमरे में युवक का आना जाना लगा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं एसएमओ डॉ. सुनील चंद ने युवक की वायरल वीडियो पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बना दी है। एसएमओ ने कहा कि मेडिकल रिप्रेजेंटिटेव का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है, जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed