{"_id":"6ad73d9341b8d5ef3908d506","slug":"union-home-minister-amit-shah-reaches-tur-banjara-gulzar-family-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह पहुंचे तूर बंजारा: गुलजार के परिवार को दिया भरोसा, इंसाफ मिलने पर ही भोग में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह पहुंचे तूर बंजारा: गुलजार के परिवार को दिया भरोसा, इंसाफ मिलने पर ही भोग में होंगे शामिल
Tue, 20 Oct 2026 03:38 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:38 PM IST
सार
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की दिड़बा के गांव तूरबंजारा में एक जनसभा के दाैरान गुलजार सिंह ने नशे पर सवाल उठाया था। आरोप है कि इसके बाद उसे इतना आहत किया गया कि उसने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
गुलजार सिंह के परिवार से मिले गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे। यहां उन्होंने आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दाैरान शाह ने परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें दो-तीन महीनों में इंसाफ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ मिलने के बाद ही गुलजार के भोग पर शामिल होंगे।
परिजनों ने बताया कि गृह मंत्री ने लगभग 20 मिनट तक एक-एक बात पर चर्चा की और आश्वासन दिया। उनकी मांग यही थी कि हमें पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं है, हमारे मामले में सीबीआई की जांच हो। परिजनों ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, तब तक अस्थियां प्रवाहित नहीं की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मोहनजीत सिंह शेरों से मुलाकात की और उनके साथ हुए अत्याचार की पूरी जानकारी ली। कनोई के सनमदीप सिंह सुसाइड मामले में भी जानकारी दी गई ।