फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Union Home Minister Amit Shah Punjab visit today Batala Sangrur Mansa Dussehra celebration in Ludhiana update

नशे के खिलाफ पंजाब में आर-पार की लड़ाई: झोटा से लेकर गुलजार के परिजनों तक से मिले अमित शाह, बड़े एलान

Tue, 20 Oct 2026 04:53 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 20 Oct 2026 04:53 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संगरूर, मानसा और बटाला में गुलजार सिंह, परविंदर झोटा और विक्रमजीत सिंह के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को जल्द न्याय का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah Punjab visit today Batala Sangrur Mansa Dussehra celebration in Ludhiana update
अमित शाह का पंजाब दाैरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब में नशे के कारण मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। शाह सबसे पहले शाह गुरदासपुर जिले के माड़ी पन्नवां गांव में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले मृतक विक्रमजीत सिंह के परिवार से मिले। 
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक परिवार के साथ रहे शाह ने उनकी बात सुनी और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। परिवार के मुताबिक, गृह मंत्री ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान भावुक पल उस समय देखने को मिला, जब अमित शाह ने विक्रमजीत सिंह की मां सुरजीत कौर के पैर छूकर उन्हें ढांढस बंधाया। परिवार ने गृह मंत्री को मांगपत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ओर से बताया गया कि अमित शाह ने मांगपत्र स्वयं पढ़ा और उसे अपने साथ ले गए। विक्रमजीत की बहन ने मुलाकात के बाद कहा कि गृह मंत्री ने परिवार के सदस्यों से विस्तार से बातचीत की और उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। परिवार ने उम्मीद जताई कि सीबीआई जांच से मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों को सजा मिल सकेगी।
Trending Videos

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, प्रदर्शनकारियों को रोका
अमित शाह के दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। कुछ किसान संगठनों ने गृह मंत्री के दौरे का विरोध करते हुए प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते प्रदर्शनकारी उनसे मुलाकात स्थल तक नहीं पहुंच सके।

पंजाब के डीजीपी एम.एफ. फारूकी के अनुसार, दौरे के लिए करीब 1,200 से 1,300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने मुलाकात स्थल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई थी, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
 
गुलजार सिंह के परिवार को तीन माह में इंसाफ का आश्वासन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को संगरूर के गांव तूर बंजारा पहुंचे। यहां उन्होंने आत्महत्या करने वाले गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दाैरान शाह ने परिवार को आश्वासन दिया कि उन्हें दो-तीन महीनों में इंसाफ मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ मिलने के बाद ही गुलजार के भोग पर शामिल होंगे।

परिजनों ने बताया कि गृह मंत्री ने लगभग 20 मिनट तक एक-एक बात पर चर्चा की और आश्वासन दिया। उनकी मांग यही थी कि हमें पंजाब सरकार पर भरोसा नहीं है, हमारे मामले में सीबीआई की जांच हो। परिजनों ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, तब तक अस्थियां प्रवाहित नहीं की जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मोहनजीत सिंह शेरों से मुलाकात की और उनके साथ हुए अत्याचार की पूरी जानकारी ली। कनोई के सनमदीप सिंह सुसाइड मामले में भी जानकारी दी गई ।

झोटा के परिवार की मांगें मानी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मानसा में परविंदर झोटा के परिवार से मुलाकात की। करीब 25 मिनट तक उन्होंने झोटा के पिता भीम सिंह और अन्य परिजनों से बात की। 

परिवार को न्याय का भरोसा देते हुए उन्होंने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। परिवार की मांगों में झोटा के नाम पर स्मृति स्थल और ट्रॉमा सेंटर बनाना भी शामिल है। शाह ने परिवार को भरोसा दिया कि सीबीआई टीम कल सुबह ही मानसा पहुंचेगी। 120 दिन में सीबीआई जांच पूरी कर रिपोर्ट देगी। सीएम के इस्तीफे की मांग पर शाह ने कहा कि ये मेरे हाथ में नहीं है। ये जनता का फैसला है। 

झोटा के पिता भीम सिंह ने शाह से कहा कि पंजाब नशों में ग्रस्त है, पंजाब को बचा लीजिए। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि वह इसी मिशन को लेकर पंजाब आए हैं। पंजाब को नशा मुक्त कर दिया जाएगा। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि आज से समझ लो कि पंजाब में नशे की समाप्ति शुरू हो गई है।

अमित शाह बोले-आप सरकार में नशा तस्कर बेलगाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विजयदशमी के अवसर पर अपने पंजाब दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) की भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। गृह मंत्री ने कहा कि 'आप' सरकार के कार्यकाल में पंजाब में नशे का कारोबार पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। इस काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग भी सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी है।

अपने इस दौरे के दौरान अमित शाह ने पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने और इस संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

'आप' सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर साझा की गई अपनी पोस्ट में अमित शाह ने भगवंत मान सरकार की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है और नशा तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राज्य का युवा इसकी भेंट चढ़ रहा है। एक तरफ जहां युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में बर्बाद हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले नागरिक भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

नशामुक्त भारत के संकल्प को दोहराया
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार और भाजपा पंजाब सहित पूरे देश को नशामुक्त बनाने तथा देश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। पंजाब में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए सरकार हरसंभव और कड़े कदम उठाने के प्रति प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed