{"_id":"68b58321c3128d5c280c4c91","slug":"two-siblings-died-in-lohka-village-of-tarn-taran-2025-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों की गई जान: एसी चलाकर सोया था परिवार, नींद में ही आ गई माैत.. क्या था बगल के कमरे का कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों की गई जान: एसी चलाकर सोया था परिवार, नींद में ही आ गई माैत.. क्या था बगल के कमरे का कनेक्शन
Mon, 01 Sep 2025 05:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 01 Sep 2025 05:00 PM IST
सार
गांव लौहका के नवजीत सिंह घर में ही करियाना की दुकान चलाता था। 31 अगस्त को परिवार रात को सोया तो बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही तीन और एक साल के दो मासूम बच्चों की माैत हो गई। दंपती और बड़ी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
तरनतारन के गांव लौहका में दो मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। जबकि एक लड़की और बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर है। बच्चों की मौत का कारण सल्फास की गोलियों की गैस चढ़ना बताया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। दोनों मृतक बच्चों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
घर में ही दुकान चलाता है नवजीत सिंह
गांव लौहका निवासी 35 वर्षीय नवजीत सिंह अपने घर में करियाना की दुकान चलाता था। उसने करीब 15 बोरियां मक्की खरीदकर एक कमरे में स्टोर की थीं। कमरे में स्टोर की गई मक्की का कोई नुकसान न हो, इसके लिए नवजीत सिंह ने बोरियों में सल्फास की गोलियां रखी थीं।
विज्ञापन
शनिवार रात को भी बिगड़ी थी तबीयत
बताया जा रहा है कि जिस कमरे में मक्की स्टोर की गई। उसके साथ लगते कमरे में बेड और एसी की व्यवस्था थी। 30 अगस्त को परिवार रात को एसी ऑन कर कमरे में सो गया। जिस कमरे में मक्की स्टोर थी, वहां से सल्फास की गोलियों की गैस एसी के माध्यम से कमरे में पहुंच। परिवार के सभी पांच सदस्य बेहोश हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।इलाज के बाद रविवार को परिवार घर लौट आया। रविवार रात को सोते समय अनजाने में दोबारा एसी चलाया गया। सल्फास की गोलियों का असर बढ़ने से फिर सभी दोबारा बेहोश हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल तरनतारन लाया जा रहा था लेकिन तीन वर्षीय हरगुन कौर व एक वर्षीय जसमन सिंह की मौत हो गई। नवजीत सिंह, उसकी 32 वर्षीय पत्नी मनप्रीत कौर और आठ वर्षीय बेटी प्रनीत कौर को न्यू लाइफ केयर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।