{"_id":"69cb640a14a680575c053b9a","slug":"three-sad-leaders-including-an-sgpc-member-join-bjp-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: एसजीपीसी सदस्य समेत तीन शिअद नेता भाजपा में शामिल, अकाली दल में गुटबाजी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: एसजीपीसी सदस्य समेत तीन शिअद नेता भाजपा में शामिल, अकाली दल में गुटबाजी का लगाया आरोप
Tue, 31 Mar 2026 11:35 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:35 AM IST
सार
भाजपा में शामिल होने वालों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार रमनदीप सिंह भरौवाल व नकोदर से दूसरी पीढ़ी के अकाली नेता सरदार अवतार सिंह रामेवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल होने वाले शिअद के पंथक नेता कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भाजपा अपनी पंथक सियासत को मजबूत करने में जुटी है। पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने शिअद के तीन वरिष्ठ नेताओं व उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल करवाया।
नकोदर, खडूर साहिब और खरड़ से ताल्लुक रखने वाले तीनों नेताओं का पंथक सियासत में बड़ा प्रभाव है। इनमें से एक एसजीपीसी सदस्य भी है। भाजपा में शामिल होने वाले इन नेताओं ने शिअद में गुटबाजी का आरोप लगाया है।
भाजपा में शामिल होने वालों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य चरणजीत सिंह कालेवाल, शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार रमनदीप सिंह भरौवाल व नकोदर से दूसरी पीढ़ी के अकाली नेता सरदार अवतार सिंह रामेवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
नेताओं का स्वागत करते हुए अश्विनी शर्मा ने कहा कि उनका अनुभव, जमीनी पकड़ और पंथिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता भाजपा को पंजाब में और मजबूत करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके शामिल होने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और विकास, सुशासन तथा जनसेवा के उद्देश्य को और गति मिलेगी।