फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three days rain and strong wind alert in Punjab weather news

हाय गर्मी: पंजाब में रिकॉर्डतोड़ गर्मी; बठिंडा का पारा 45.2 डिग्री, तीन दिन मिलेगी राहत... आंधी तूफान और बारिश

Sun, 18 May 2025 10:23 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 May 2025 10:23 AM IST
सार

Punjab Weather: पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद जगी है। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Three days rain and strong wind alert in Punjab weather news
तेज हवा के बीच छाते के साथ गुजरती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। दोपहर में तो मानो आसमान से आग बरस रही है। गर्मी से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर में तेज धूप की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। पंजाब के बठिंडा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच लोगों को जल्द राहत भी मिलने वाली है। 

विज्ञापन


पंजाब में सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत सोमवार से तीन दिन पंजाब में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 22 मई से पंजाब में मौसम एक बार फिर शुष्क बन जाएगा। पंजाब के तापमान में शनिवार को 1.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 2.7 डिग्री के ऊपर बना है। 45.2 डिग्री के तापमान के साथ बठिंडा सबसे गर्म रहा। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 3.3 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम 22 डिग्री का न्यूनतम पारा रूपनगर का दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को अमृतसर का अधिकतम पारा 41.6 डिग्री, लुधियाना का 42.8 डिग्री, पटियाला का 42.6 डिग्री, पठानकोट का 41.0 डिग्री, फाजिल्का का 43.6 डिग्री, फिरोजपुर का 41.6 डिग्री और जालंधर का 40.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.3 डिग्री, लुधियाना का 26.2 डिग्री, पटियाला का 26.5 डिग्री, पठानकोट का 24.6 डिग्री, बठिंडा का 27.5 डिग्री व जालंधर का 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed