फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Three accused, including an army soldier, arrested in Moga robbery case

फौजी निकला लुटेरा: भाई और साथी संग ज्वैलरी शॉप में लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने धरे तीनों आरोपी

Tue, 28 Jul 2026 05:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 28 Jul 2026 05:14 PM IST
सार

पंजाब के मोगा में ज्वैलरी शॉप में हुई लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें से एक भारतीय सेना का जवान है। 

विज्ञापन
Three accused, including an army soldier, arrested in Moga robbery case
लूट मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोगा पुलिस ने बीते 21 जुलाई को अजीतवाल क्षेत्र में स्थित एक ज्वैलरी की दुकान पर दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर  हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक भारतीय सेना सिपाही भी शामिल है। 
विज्ञापन




छुट्टी पर घर आया था फौजी 
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक फौजी, उसका सगा भाई और उनका एक अन्य साथी शामिल है। तीनों आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। फौजी छुट्टी पर घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, करीब डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक किरपान बरामद की है।  
विज्ञापन

इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को अजीतवाल क्षेत्र में दिनदहाड़े अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कार में सवार होकर पिस्टल की नोक पर एक ज्वैलरी की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

कोलकता में है फौजी की पोस्टिंग 
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें काबू कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह, हरदीप सिंह और पवित्र सिंह निवासी गांव रामूवाला नवा, जिला मोगा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, डेढ़ किलो चांदी, एक अवैध पिस्टल, एक कापा और एक कृपाण बरामद की गई है। जांच में सामने आया कि सुखदीप सिंह भारतीय फौज में नौकरी करते हैं और इन दिनों कोलकाता में उनकी पोस्टिंग है। वह घर छुट्टी आए हुए थे। उन्होंने बताया उनके उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। तीनों आरोपियों पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लेकर आगामी जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed