सीएम मान का छलक पड़े आंसू: हुसैनीवाला बॉर्डर पर बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री, बोले- संकट में पंजाब, Video
मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर पर बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे थे। पीड़ितों की दर्द सुनकर वह भावुक हो गए और मुख्यमंत्री अपने आंसू नहीं रोक पाए।
विस्तार
पंजाब इन दिनों बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा है। पंजाब के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की वजह से जान माल का काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि लोगों को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।
हुसैनीवाला बॉर्डर बाढ़ पीड़ित लोगों का हाल जानने मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मान बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए हुसैनीवाला बॉर्डर से सटे गांवों में पहुंचे। इस दौरान सीएम मान भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को हर मदद करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब संकट में है और बहुत खराब स्थिति है। यहां पर बुजुर्ग महिलाओं व अन्य लोगों की समस्या सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए। मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब संकट में है और बहुत खराब स्थिति है। कुदरत के आगे किसी का जोर नहीं चलता है। केंद्र सरकार के पास हमारे हक का 50 हजार करोड़ जीएसटी का फंड पड़ा है। यदि वह फंड हमें मिल जाए तो पंजाब के लोगों की मदद की जा सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें टेलीफोन कर पंजाब की स्थिति का हाल-चाल पूछा है। पानी घटने के बाद पंजाब में कितना नुकसान हुआ है उसके बाद ही वह प्रधानमंत्री को स्थिति और नुकसान संबंधी बताएंगे। यदि केंद्र से उन्हें कुछ मदद मिलती है तो ठीक है नहीं तो हम तो कुछ ना कुछ पंजाब के लिए करेंगे। पानी का संकट टलने के बाद सतलुज दरिया के आसपास बने बांध को वहां के स्थानीय लोगों से पूछ कर मजबूत किया जाएगा। क्योंकि वहां के लोगों को स्थिति का ज्यादा अंदाजा है।
सीएम मान ने कहा कि मैं आज फिरोजपुर में बाढ़ पीड़ितों से उनकी समस्या सुनने और मिलने आया हूं। उनकी टीम बाढ़ पीड़ितों की हर प्रकार की मदद करने में जुटी हुई है। इस समय सभी को बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए मान ने कहा कि हम पूरे देश को अनाज देते हैं और आज पंजाब की हालत बहुत खराब हैं।
ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਗੱਟੀ ਰਾਜੋ ਕੇ ਵਿਖੇ ਕਿਸ਼ਤੀ ਰਾਹੀਂ ਹੜ੍ਹ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕਰਕੇ ਸਥਿਤੀ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੌਸਲਾ ਦਿੱਤਾ।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 2, 2025
ਹੜ੍ਹਾਂ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਲਈ ਢੁਕਵਾਂ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਭਵਿੱਖ 'ਚ ਅਜਿਹੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ… pic.twitter.com/rcmlMBK0M1
अरविंद केजरीवाल की देश के लोगों से अपील
देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें। आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं। आइये हम सब मिलकर पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।
देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 2, 2025
आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं।… pic.twitter.com/hWvyRdyp0t