फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Surveillance in Punjab Central agencies active to dismantle spying network

पंजाब में निगरानी: जासूसी नेटवर्क को खत्म करने के लिए केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय, साइबर पुलिस भी सतर्क

Mon, 19 May 2025 08:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 May 2025 08:01 AM IST
सार

गिरफ्तार किए गए जासूसों के पांच साल पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इस दौरान उनके द्वारा अपने किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पाकिस्तान से संबंधित किसी भी तरह की पोस्ट करने पर रिकॉर्ड में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Surveillance in Punjab Central agencies active to dismantle spying network
पंजाब में सुरक्षा कड़ी। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों के नेटवर्क को देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों ने प्रदेश पर निगरानी भी बढ़ा दी है। एजेंसियों के इनपुट पर पंजाब पुलिस और उनकी खुफिया एजेंसियां लगातार जासूसों की धरपकड़ में लगी हैं। अभी तक पंजाब से गिरफ्तार जासूसों के साथ उनके ज्यादा संपर्क में रहने वाले लोगों के सभी तरह के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी खुफिया विभाग राज्य साइबर पुलिस की मदद से खंगाल रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए जासूसों के पांच साल पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। इस दौरान उनके द्वारा अपने किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पाकिस्तान से संबंधित किसी भी तरह की पोस्ट करने पर रिकॉर्ड में लाया जाएगा। अब चाहे वह पाकिस्तान पर दरियादिली वाली पोस्ट हो या उनके पक्ष में किसी तरह का लाइक या कमेंट्स हो। 
विज्ञापन


पाकिस्तान या दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के अफसर दानिश से संपर्क रखने वाले एजेंसियों के सीधी रडार पर हैं। इसी से पुलिस एक-एक करके जासूसों के दूसरे संदिग्ध सहयोगियों की तलाश में लगी है। पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस लगातार केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। एजेंसियों द्वारा मिलने वाले इनपुट के आधार पर एक्शन भी जारी है। इसके अतिरिक्त पंजाब पुलिस की जांच में मिलने वाली गोपनीय जानकारियां भी केंद्रीय एजेंसियों तक भेजी जा रही है। इन जासूसों के हरियाणा सहित दूसरे राज्यों से भी संपर्क सामने आ रहे हैं। फिलहाल वह इसकी जांच कर रहे हैं और जल्द ही इन सभी मामलों में महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक चार जासूस पकड़े जा चुके हैं पंजाब में

बठिंडा आर्मी कैंट से गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी रकीब दर्जी का काम करता था। खुफिया विभाग रकीब के उत्तराखंड से आकर बठिंडा में काम शुरू करने पर भी जांच कर रहा है। इसी तरह मालेरकोटला पुलिस ने महिला गजाला और यामीन मोहम्मद को पकड़ा था। गुजाला दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अफसर के संपर्क में आने के बाद पाकिस्तान भी गई थी। इसके पास से इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और बैंक बैलेंस का ट्रांसजेक्शन रिकॉर्ड भी पुलिस को मिला है। इसी तरह, बिहार निवासी मोहम्मद मुर्तजा अली को दबोचा गया, जो एप के जरिये भारत में होने वाली आंतरिक गतिविधियों और न्यू चैनलों में चलने वाली जानकारियों को आईएसआई तक पहुंचाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed