{"_id":"6751136c7c0e6bc9490de3e6","slug":"sukhbir-badal-sewa-in-sri-kesgarh-sahib-today-all-update-2024-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sukhbir Badal: सुखबीर ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में निभाई सेवा, सुरक्षा इंतजाम कड़े, 400 से ज्यादा जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukhbir Badal: सुखबीर ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में निभाई सेवा, सुरक्षा इंतजाम कड़े, 400 से ज्यादा जवान तैनात
Thu, 05 Dec 2024 11:03 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:03 PM IST
सार
सुखबीर बादल को डेरा मुखी राम रहीम को माफी देने समेत कई मामलों में श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से सेवा की धार्मिक सजा सुनाई गई है। बुधवार को श्री हरिमंदिर साहिब के मुख्य गेट के बाहर सेवा देते समय उन पर खालिस्तानी आतंकी ने गोली चला दी थी।
विज्ञापन
श्री केसगढ़ साहिब में सुखबीर बादल ने सेवा शुरू की
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल और अकाली नेताओं ने श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से आदेश की गई धार्मिक सेवा के दूसरे चरण के हिस्से के रूप में वीरवार को तख्त श्री केसगढ़ साहिब श्री आनंदपुर साहिब में विभिन्न सेवाएं कीं। अमृतसर साहिब में हमला होने के बाद यहां पर सुखबीर के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। सुरक्षा के पहले घेरे में जहां सीआईएसएफ के जवान तैनात रहे, वहीं 400 से ज्यादा पंजाब पुलिस के जवान और एसजीपीसी की टास्क फोर्स के सेवादार भी सुरक्षा में तैनात रहे।
बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के दाैरान सुखबीर पर आतंकी हमले का प्रयास हुआ था। जिसे देखते हुए श्री आनंदपुर साहिब में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। यहां लगभग 400 पुलिस कर्मी ओर एसजीपीसी की टास्क फोर्स तैनात है। सुखबीर ने सुबह नाै बजे से सेवा शुरू की।
विज्ञापन
बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में सेवा के दाैरान सुखबीर पर आतंकी हमले का प्रयास हुआ था। जिसे देखते हुए श्री आनंदपुर साहिब में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। यहां लगभग 400 पुलिस कर्मी ओर एसजीपीसी की टास्क फोर्स तैनात है। सुखबीर ने सुबह नाै बजे से सेवा शुरू की।
विज्ञापन
दो दिन श्री हरमंदिर साहिब में की थी सेवा
सुखबीर बादल ने इससे पहले दो दिन श्री हरमंदिर साहिब में सेवा की थी। सेवा के दूसरे दिन उन पर गोली चलाई गई लेकिन पुलिस ने तत्परता से आरोपी नारायण सिंह चाैड़ा को गिरफ्तार कर लिया था। नारायण चाैड़ा बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकवादी रहा है। वह 1984 में पाकिस्तान गया था और आतंकवाद के शुरुआती चरण के दौरान पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मददगार रहा है। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब भी लिखी है। वह बुड़ैल जेलब्रेक मामले में भी आरोपी है। नारायण इससे पहले पंजाब की जेल में सजा काट चुका है।
सुखबीर बादल पर हमले के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साज़िश नाकाम हो गई है। पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से मौके पर ही हमलावर को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की। मैं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना करता हूं। सुखबीर बादल पर हुए हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इस घटना की जल्द जांच करके रिपोर्ट सौंपी जाए।