फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sub-Inspector dies in Collision with gas tanker in Garshankar accident news

Punjab: सड़क हादसे में सब-इंस्पेक्टर की मौत, रॉन्ग साइड आ रहे गैस टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी, चालक गिरफ्तार

Mon, 30 Mar 2026 08:37 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (होशियारपुर) Published by: Ankesh Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 08:37 PM IST
सार

पंजाब के होशियारपुर सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर गांव डानसीवाल के पास हुआ। गलत दिशा से आ रहे गैस कैंटर चालक ने एसआई की बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Sub-Inspector dies in Collision with gas tanker in Garshankar accident news
मृतक एसआई की फाइल फोटो और गैस कैंटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

होशियारपुर के गढ़शंकर में सड़क हादसे में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। गढ़शंकर-होशियारपुर सड़क पर गांव डानसीवाल के पास गलत दिशा से आ रहे गैस कैंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। माहिलपुर पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी गैस टैंकर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह अपनी बाइक पर गढ़शंकर से माहिलपुर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए आ रहे गैस टैंकर नंबर एचआर-68बी-4228 की चपेट में उनकी मोटरसाइकिल आ गई और सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसआई चतविंदर सिंह को सिवल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस चौकी सैला खुर्द इंचार्ज एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि गैस टैंकर ने ओवरटेक कर गलत साइड पर जाकर मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। जिससे सब इंस्पेक्टर चतविंदर सिंह की मौत हो गई। गैस टैंकर के चालक विनोद कुमार निवासी राय बरेली उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed