फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sidhu Moosewala BBC documentary Goldie Brar confessed

Sidhu Moosewala: 'हां, हमने मारा मूसेवाला को...', BBC डाॅक्यूमेंट्री में गोल्डी बराड़ ने किया कबूल, वजह बताई

Fri, 13 Jun 2025 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 03:48 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में छह शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी।  

विज्ञापन
Sidhu Moosewala BBC documentary Goldie Brar confessed
Sidhu moosewala - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाबी गायक शुभदीप उर्फ सिद्धू मूसेवाला पर बीबीसी ने द कॉलिंग किलिंग के दो एपिसोड जारी किए हैं। इन दोनों एपिसोड में शुभदीप के पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला बनने तक के सफर को दर्शया गया है। बीबीसी ने अपनी इस डॉक्यूमेंट्री में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ द्वारा दिए गए इंटरव्यू और उसके कबूलनामे को भी पेश किया है। 

विज्ञापन

गोल्डी बराड़ ने वजह भी बताई

बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या के पीछे सबसे बड़ी वजह अगस्त 2021 में मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की एक एटीएम के बाहर हत्या कराना बताया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जुल्मों की इंतहा: पति ने छोड़ा... मालकिन ने जंजीरों से बांधा, फिर 7000 में बेचा, पंजाब की महिला की कहानी सुन इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डी बराड़ ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सिद्धू मूसेवाला के बीच मिड्डूखेड़ा ने सुलह करा दी थी। सुलह होने के बावजूद मिड्डूखेड़ा की हत्या करा दी गई। इस हत्याकांड में सिद्धू मूसेवाला के करीबी करीबी शगनप्रीत सिंह के हाथ होने का दावा किया गया। 

पूरी प्लानिंग से मारा 

गोल्डी बराड़ ने कहा कि मिड्डूखेड़ा की मौत का बदला लेने के लिए सिद्धू मूसेवाला को मरवाने के लिए उसने पूरी प्लानिंग की थी। गोल्डी बराड़ ने यहां तक दावा किया कि सिद्धू मूसेवाला अपने राजनीतिक नेटवर्क और पुलिस का उनके गैंग के लोगों के खिलाफ कर रहा था। वह उनके दुश्मन गैंग के लोगों की मदद कर रहा था, जिसके चलते लॉरेंस और गोल्डी बराड़ की मूसेवाला के साथ दुश्मनी बढ़ी। 



बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी में बताया गया कि सिद्धू मूसेवाला को पीछे हटने के लिए कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन वह नहीं माना, जिसके चलते लॉरेंस बिश्नोई और गैंग के अन्य सदस्य उससे खफा थे। बीबीसी ने यह डॉक्यूमेंट्री 11 जून को सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन के मौके पर रिलीज की। हालांकि इसको लेकर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री के खिलाफ कोर्ट में अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed