फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   School holidays extended in Punjab till 9th January

School Holidays: पंजाब में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, बढ़ती ठंड के चलते सरकार ने लिया फैसला, अब इस दिन खुलेंगे

Tue, 31 Dec 2024 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2024 06:04 PM IST
सार

पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ गई हैं। बढ़ती ठंड के चलते सरकार ने छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
School holidays extended in Punjab till 9th January
स्कूल के बच्चे - फोटो : Istock

विस्तार

पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ गई हैं। बढ़ती ठंड के चलते सरकार ने छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां 7 जनवरी 2025 तक बढ़ाने का एलान किया है। ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है। पहले 31 दिसंबर तक छुट्टियां घोषित की गई थीं, जिसके तहत 1 जनवरी से स्कूल खुलने थे। अब सभी स्कूल 8 जनवरी से खुलेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर यह जानकारी दी। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टियों को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से 3 से 6 वर्ष के बच्चों को छुट्टियों के दौरान टेक होम राशन दिया जाएगा। इससे पहले ठंड के मौसम के चलते हरियाणा सरकार ने भी छुट्टियां बढ़ा दी थीं, जिसके बाद से ही पंजाब में भी छुट्टियां बढ़ाने की मांग तेज हो गई थी।

विज्ञापन
पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। सोमवार को तापमान में 4.9 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 5.8 डिग्री नीचे गिर गया है। गुरदासपुर का सबसे अधिक 17.5 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया। बेहद घनी धुंध के कारण सुबह को अमृतसर में विजिबिलिटी जहां शून्य दर्ज की गई, वहीं पटियाला में 300 मीटर और लुधियाना में 500 मीटर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक चार जनवरी से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिससे दो दिन कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है। विभाग ने बारिश से तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 5.5 डिग्री का न्यूनतम तापमान गुरदासपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 7.3 डिग्री, लुधियाना का 7.6, पटियाला का 10.0, पठानकोट का 6.0, बठिंडा का 9.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री, लुधियाना का 13.8, पटियाला का 13.0, पठानकोट का 11.0, बठिंडा का 14.4 डिग्री, बरनाला का 12.8, फरीदकोट का 13.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed