फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Reaction of Punjab leaders on AAP defeat in Delhi assembly election

Delhi Election: आप का शीश महल लोगों ने खाली कर दिया है... अब पंजाब की बारी, नेताओं के निशाने पर केजरीवाल

Sun, 09 Feb 2025 09:16 AM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Feb 2025 09:16 AM IST
सार

पंजाब भाजपा नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम को दिल्ली के लोगों ने बार-बार मौका दिया, बावजूद इसके आम आदमी पार्टी ने लोगों ने सुध नहीं ली।

विज्ञापन
Reaction of Punjab leaders on AAP defeat in Delhi assembly election
अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आप - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीते 10 साल से देश की राजधानी की सत्ता पर आसीन आम आदमी पार्टी (आप) का किला ढह गया है। 2020 के चुनाव में जहां पार्टी के 62 विधायक थे, अब उनकी संख्या घटकर 22 रह गई। वहीं आठ सीटों पर विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा को दिल्ली की जनता 70 में से 48 सीटें जीताकर सत्ता तक पहुंचा दिया है। दिल्ली में आप की हार और भाजपा की जीत पर पंजाब की राजनीति में खूब हलचल है। पंजाब के नेताओं ने दिल्ली चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


पंजाब भाजपा नेता व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कहना है कि अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम को दिल्ली के लोगों ने बार-बार मौका दिया, बावजूद इसके आम आदमी पार्टी ने लोगों ने सुध नहीं ली। लोगों को पानी-बिजली की मूलभूत सुविधाएं ही नहीं मिल रही हैं, जिसके चलते लोगों में काफी रोष था। आप का शीश महल अब लोगों ने खाली कर दिया है और अब बारी पंजाब की है। पंजाब के सीएम भगवंत मान को भी सामान पैक करना शुरू कर देना चाहिए। पंजाब पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। पंजाब में भाजपा सत्ता में आएगी, तो किसी को भी विदेश जाने के लिए अपना घर, संपत्ति या जमीन बेचने की जरूरत नहीं होगी। यहां हर किसी को काम मिलेगा।
विज्ञापन


 

पंजाब से आप की छुट्टी करेंगे
दिल्ली में आप को हराने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई। जिनकी मेहनत से दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिला है। अब पंजाब से आप की छुट्टी करने का बीड़ा भी प्रधानमंत्री को उठाना होगा। पंजाबियों की नजर अब पीएम मोदी पर है, कब उनके नेतृत्व में पंजाब में मौजूद भय का माहौल खत्म होगा और लोग अमन शांति से रह पाएंगे।- सुनील जाखड़, प्रधान, पंजाब भाजपा

दिल्ली के लोगों ने मोदी पर जताया विश्वास
दिल्ली के नतीजों से एक बार फिर से साफ हो गया है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सुशासन पर अपना विश्वास जताया है। इस जीत के लिए मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। - कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब

पंजाब में भोले-भाले लोगों को किया गुमराह
मैं दिल्ली के मतदाताओं को बधाई देता हूं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के झूठ को नकार दिया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी भोले-भाले लोगों को गुमराह करके सरकार बना ली गई है, लेकिन आने वाले समय में यहां भी आप का सफाया होगा। आप ने जिस तरह दिल्ली तबाह की है, उसी तरह पंजाब को तबाह किया है। - सुखबीर बादल, पूर्व प्रधान, शिअद

अहंकार के कारण दिल्ली को खोया
आम आदमी पार्टी ने अपने नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के अहंकार के कारण दिल्ली को खो दिया है। केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के बाद भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इन्कार कर दिया था। आप ने यमुना नदी को साफ करने के लिए कुछ नहीं किया, जिस कारण ही दिल्ली के लोगों ने उनका यह हाल किया है। पंजाब कांग्रेस आप की गलत नीतियों के कारण शुरू से ही इनके साथ गठबंधन के विरोध में रही है, क्योंकि इन्होंने हमेशा ही इंडिया गठबंधन में दरार पैदा करने की कोशिश की।- प्रताप सिंह बाजवा, विपक्ष के नेता, पंजाब
विज्ञापन

अमन अरोड़ा बनना चाहते सीएम पंजाब
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कहा है कि आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा पंजाब के सीएम बनना चाहते हैं। हाल ही में उनके बयान से तो यही लगता है। शायद आप हाईकमान की तरफ से भी उनको संकेत मिल गए हैं कि आप ग्राउंड तैयार करो। बिट्टू ने कहा कि हाल ही में अरोड़ा का एक बयान आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि जब 2 प्रतिशत अल्पसंख्यकों से मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन सकता है। बिट्टू ने कहा कि अचानक यह बात कहां से निकल कर आ गई। सीएम बदलने को लेकर अभी कोई बात भी नहीं चल रही है। उनके बयान से पूरी स्थिति स्पष्ट हो रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए नहीं निकले। बिट्टू ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पर लोग यह आरोप लगाते थे कि वह सीएम पद पर रहने के दौरान लोगों से मिलने के लिए बाहर नहीं निकले, लेकिन सीएम मान ने उनका भी रिकार्ड तोड़ दिया है। अगर आरटीआई में जानकारी मांगे कि सबसे कम कौन सीएम लोगों से मिला है तो भगवंत मान का ही नाम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed